समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा का टीका बताकर इसे न लगवाने की बात कही थी। मगर सोमवार को उनके पिता और सपा के संस्थापक मुलायम सिह यादव ने अपने बेटे अखिलेश की राय के खिलाफ खुद ही कोरोना का टीका लगवा लिया। दरअसल अखिलेश ने कहा था कि यह भाजपा का टीका है इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, इसलिए मैं अभी टीका नहीं लगवाने जा रहा हूं। हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। दूसरी तरफ मुलायम सिह ने न सिर्फ टीका लगवाया, बल्कि उसकी तस्वीर भी समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से पोस्ट की गई।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उनके पुत्र व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके साथ पहुंचे थे। परिवार के कई अन्य सदस्य भी साथ पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव कुछ समय पहले कोरोना पाजिटिव हो गए थे।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही अखिलेश यादव के सुर कोरोना वैक्सीन को लेकर बदल गए थे। वह भाजपा सरकार से सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने की मांग करने लगे थे। मई में अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा की सरकार सभी को फ्री वैक्सीन देने का ऐलान जल्द करे और हवा-हवाई बातें छोड़कर बताए कि वैक्सीन लगाने के लिए सरकार के पास क्या ठोस योजना है और किस तारीख तक यह काम पूरा होगा। उन्होंने टि्वटर पर पहले टीका फिर परीक्षा का अभियान भी चलाया था।
वहीं, सपा ने कोरोना वैक्सीन पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने कभी भी कोरोना वैक्सीन का विरोध नहीं किया था। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वैक्सीन कोई भाजपा ने तो बनाई नहीं है जो इसका विरोध किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो इसे सभी को नि:शुल्क में लगाने की सरकार से मांग की थी। साथ ही यह कहा था कि सरकार यह बताए कि गरीबों को कब तक मुफ्त में वैक्सीन लग जाएगी। भाजपा केवल दुष्प्रचार करती है।
इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल हुए अखिलेश
मुलायम सिह के कोरोना का टीका लगवाते ही इंटरनेट मीडिया पर सपा अध्यक्ष व उनके पुत्र अखिलेश यादव खूब ट्रोल हुए। लोगों ने अखिलेश की फोटो टैग करके पूछा कि क्या आपकी सरकार बन गई है। नेता जी को सपा वाली वैक्सीन लगाई गई है क्या। एक यूजर ने तो लिखा कि आपके पिताजी ही आपके ऊपर भरोसा नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने मोदी सरकार की वैक्सीन लगवा ली है।
मुलायम सिह यादव द्वारा सोमवार को वैक्सीन लगवाने की भाजपाइयों ने सराहना की तो साथ ही सपाइयों को नसीहत भी दी। वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव द्वारा टिप्पणी करने की याद दिलाते हुए अफवाह फैलाने पर माफी मांगने की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओें ने वैक्सीन लगवाते हुए मुलायम सिंह यादव की फोटो टि्वटर पर टैग की और सपाइयों पर तंज किया। कार्यकर्ताओं को मुलायम से प्रेरणा लेने की सलाह दी और अखिलेश यादव को वैक्सीन के बारे में दुष्प्रचार करने पर घेरा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...