बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में हुए बहुचर्चित शासकीय राशि गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामला वित्तीय वर्ष 2014-15 का है। आरोप है कि जनपद पंचायत वाड्रफनगर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में मुरुम मिट्टी, सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लगभग 30 लाख 02 हजार 449 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया गया। विभागीय जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद वाड्रफनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इस संबंध में वर्ष 2020 में थाना बसंतपुर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 50/2020 के तहत धारा 467, 468, 420, 409 और 34 भादंवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक जांच में कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) अश्विनी कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों- सप्लायर हरिहर यादव, कुंजलाल साहू, रोजगार सहायक गिरीश यादव सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा कर्मचारियों एवं सप्लायरों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए हैं तथा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में पूरक चालान प्रस्तुत किया गया है।
जांच के दौरान आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी ने अपने बयान में बताया कि उसने श्रवण कुमार मरकाम एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर शासकीय राशि का गबन किया था। इसके बाद से मरकाम फरार चल रहे थे।पुलिस ने हाल ही में श्रवण कुमार मरकाम (उम्र 62 वर्ष), निवासी शिव मंदिर महुआपारा वार्ड क्रमांक 04, थाना गांधीनगर अंबिकापुर को हिरासत में लेकर वाड्रफनगर लाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। न्यायालय में पेशी के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...