देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ को गुरुवार को अचानक रसोई में गिरने के बाद चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरने के दौरान 70 वर्षीय सुदेश धनखड़ की पीठ में चोट आई है।
हादसे के बाद उन्हें तुरंत वाहन के जरिये अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी विस्तृत जांच कर रही है। बता दें कि जुलाई में पद छोड़ने के बाद से जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ दिल्ली में छतरपुर के एक फार्महाउस में रह रहे हैं।










