Google Analytics Meta Pixel एसीबी के शिकंजे में चार भ्रष्टाचारी: बेमेतरा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सूरजपुर में स्कूल प्रिंसिपल और दुर्ग में पटवारी सहित दो किया गिरफ्तार - Ekhabri.com

एसीबी के शिकंजे में चार भ्रष्टाचारी: बेमेतरा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सूरजपुर में स्कूल प्रिंसिपल और दुर्ग में पटवारी सहित दो किया गिरफ्तार

रायपुर/दुर्ग/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जिलों में एसीबी ने कार्रवाई की। इस दौरान बेमेतरा में पदस्थ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीनदलयाल जायसवाल सहित सूरजपुर में स्कूल प्रिंसिपल और दुर्ग में पटवारी व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। ईई जायसवाल को रायपुर से पकड़ा गया है। यह कार्रवाई एसीबी की एडिशनल एसपी अमृता सोरी के निर्देशन में रायपुर और सरगुजा यूनिट ने की है।

रायपुर : बिल भुगतान एवज में 2 लाख मांगे, 22 हजार लेते पकड़ा
एसीबी में शिकायत की गई थी कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में बेमेतरा में पदस्थ एए दीनदलयाल जायसवाल ने 2 लाख रुपए की मांग की है। यह रुपए आंशिक रूप से पूर्ण कार्य का रनिंग बिल निकालने की एवज में मांगे गए हैं। शिकायत पर एसीबी ने पुष्टि की और सोमवार को ट्रैप किया। आरोपी इंजीनियर रायपुर के न्यू शांति नगर कॉलोनी में रहता है। उसने रिश्वत की रकम लेकर पचपेड़ी नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। रुपए लेते ही टीम ने उसे पकड़ लिया।
सूरजपुर : प्रिंसिपल को 2 हजार रुपए लेते पकड़ा
टीम ने धरमपुरा शासकीय उच्चतर माध्यामिक स्कूल के प्रिंसिपल शिवधर ओझा को 2000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंसिपल ने वहीं के रिटायर्ड कर्मचारी से सातवें वेतनमान का एरियर, एक माह का वेतन भुगतान करने की एवज में 8 हजार रुपए मांगे थे। इसके लिए कर्मचारी ने 5500 रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया था। शेष राशि 2500 रुपए के लिए लगातार कर्मचारी पर दबाव था। इस पर कर्मचारी ने शिकायत की। ट्रैप कर टीम ने 2000 रुपए लेते पकड़ लिया।
दुर्ग : लैंड सर्टिफिकेशन के लिए पटवारी ने मांगे थे 6000 रुपए
वहीं दुर्ग में एसीबी को शिकायत मिली थी कि खरीदी गई जमीन का प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका जारी करने की एवज में ग्राम कचांदुर का हल्का पटवारी नंबर 17 प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने 6000 रुपए की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप किया और पटवारी को 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके सहयोगी लेखराम निषाद को भी पकड़ा है। प्रमोद कुमार श्रीवास्तव दुर्ग-3 हल्का ब्लॉक के पटवारी संघ का अध्यक्ष भी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

माँ के नाम पीपल रोपण से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...