Google Analytics Meta Pixel यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में चार की मृत्यु, 50 घायल - Ekhabri.com

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस दुर्घटना में चार की मृत्यु, 50 घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सोमवार सुबह दुर्घटना में घायल एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। इस हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घायल जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज आगरा में भर्ती है। बस में 100 से अधिक सवारियां सवार थी।

 

 

दिल्ली के बादली से शिव ट्रेवल्स की डबल डेकर बस रविवार शाम 100 से अधिक यात्रियों को लेकर बिहार के दरभंगा और समस्तीपुर के लिए रवाना हुई। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन-88 पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। स्पीड अधिक होने के कारण बस करीब 200 मीटर तक घिसटती गई। तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। सोमवार सुबह दरभंगा जिले के थाना निरोल क्षेत्र के गांव अंबा निवासी राजकुमार (38) ने आगरा में दम तोड़ दिया। मरने वाले तीन लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

सुरीर थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया, बस चालक का अभी पता नहीं चल सका है। मरने वालों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद रात को डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए थे। कमलेश, विलेंद्रराम, मंजू देवी, लीलावती, आदित्य राज और राजकुमार को आगरा रेफर कर दिया गया था।

Read Also  पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी , चेक करें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

 

 

ये हुए घायल

आदित्य राज निवासीगण सचिन राज निवासी गोहर घाट नरेला, दिलकुश निवासी गोहर घाट नरेला, ऋसभराज निवासी गोहर घाट नरेला, रंजन कुमार निवासी सुरजावेला थाना भरोना, रंजीत कुमार निवासी मात्थी थाना बहरी, राजशेखर निवासी खरपुरा सिथला समस्तीपुर, लीलावती निवासी उज्जेना बहरी, मंजू निवासी पारसा थाना केवटी दरभंगा, वीरेंद्र निवासी पारसा, सरवनदास निवासी उज्जेना थाना बहरी दरभंगा, रामकुमार निवासी अंबा थाना निरोल दरभंगा, शिवकुमार निवासी अंबा थाना निरोल दरभंगा, रामचंद्र निवासी गात वेलाड़ी थाना सिंधिया समस्तीपुर, मानसी निवासी गांव चंदनवबही बही थाना अशोकपुर दरभंगा, पवन शर्मा निवासी विष्णु कुटिया थाना सिंधिया समस्तीपुर, अंकित निवासी झटि मंजली बहेरी दरभंगा, विनय निवासी गातअटी मरुली दरभंगा, सचिन निवासी सिथाई मंगीपुरा बरेली, विपिन निवासी भीगीपूरा बरेली, ममला कुमारी निवासी गांव सरोजावेला थाना भरोना जिला सियोन, विलेंद्र राम और अनीश गांव पसाय थाना केवकी दरभंगा।

 

चालक के नशे में होने का आरोप: घायल यात्रियों ने बताया, घटनास्थल से करीब आठ-दस किलोमीटर पहले भी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई थी। उनका कहना था, चालक नशे में थे और बस को तेज गति से चल रहा था। यात्रियों ने चालक से बस को धीरे चलाने के लिए भी कहा था, लेकिन चालक ने अनसुनी कर दी थी। इससे प्रतीत होता था कि चालक नशे में था।

 

गोल्डन आवर में मिला उपचार

पुलिस ने घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचने में तेजी दिखाई। गोल्डन आवर में घायलों को समय पर उपचार मिल गया। इससे कई लोगों की जान बच गई। स्थिति ये थी कि आधा दर्जन लोगों के सिर में गंभीर चोट आई थी। कई हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गए थे। सीएमओ डा. अजय कुमार वर्मा, सीएमएस डा. मुकुंद बंसल और कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय भी अपनी टीम के साथ घायलों के उपचार में लगे रहे। प्राइवेट डाक्टर को भी काल कर तैयार रहने के लिए कहा गया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लग गई। सीएमओ ने बताया, 11 एंबुलेंस घटनास्थल से घायलों को अस्पताल लेकर आई और आधा दर्जन घायलों को छह एंबुलेंस से आगरा भेजा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...