Google Analytics Meta Pixel पटना सिटी में तीन करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने के नाम पर की धोखाधड़ी - Ekhabri.com

पटना सिटी में तीन करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने के नाम पर की धोखाधड़ी

पटना सिटी में ब्रिटेन की महिला ने बैंक में तीन करोड़ डॉलर ट्रांसफर करने का झांसा देकर बैंक मैनेजर प्रबंधक से ही 3.57 लाख की ठगी कर ली।

खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक की ओरियटल कॉलेज शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि इसी साल अगस्त के अंतिम सप्ताह में ब्रिटेन की एक महिला इवेंस ग्रेग से मोबाइल पर उनकी दोस्ती हुई। पहले तो दो-तीन महीने वाट्सएप पर बात होती रही। इस दौरान उसने खुद को विधवा बताकर उसके पास तीन करोड़ डॉलर होने की जानकारी दी। उसने उनको झांसे में लेकर कहा कि पटना सिटी पहुंचकर तीन करोड़ डॉलर बैंक में सुरक्षित रखना चाहती है।

इसके बाद 27 अक्टूबर को बैंक मैनेजर को फोन आया कि उनकी एक परिचित महिला मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के कब्जे में हैं। वह महिला उनके लिए उपहार लेकर आई है। महिला ने उपहार छुड़ाने के लिए 65 हजार रुपये देने की विनती की। इसके बाद बैंक मैनेजर ने उक्‍त महिला के लिए खाते से 65 हजार रुपये स्थानांतरित कर दिए। इसके अलावा महिला को खाने के नाम पर पांच हजार रुपये भी दिए। यह रकम मुंबई के पंकज दया ठाकुर के खाते में भेजी गई। इसके बाद महिला ने रकम स्थानांतरित करने के लिए दो लाख 87 हजार रुपये की मांग की और तुरंत लौटाने का भरोसा दिया। तब बैंक मैनेजर ने बताए गए खाते में दो लाख 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह रकम दिल्ली के नितिन कुमार के खाते में स्थानांतरित हुई।

Read Also  छत्तीसगढ़ में हुआ 1.63 लाख करोड़ निवेश, बना नया औद्योगिक हब

विदेशी महिला ने फिर पौने पांच लाख रुपये मांगे तो बैंक मैनेजर को संदेह हुआ। तब महिला ने ब्रिटेन के राजदूत को मैसेज भेजकर बैंक मैनेजर को कार्रवाई की धमकी दी। बैंक प्रबंधक को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद दोनों बैंक खाताधारकों का पता निकालकर थाने में मामला दर्ज कराया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...