पेट्रोल से लेकर किचन का सामान तक हो सकता है महंगा

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर सभी देशों में पड़ने वाला है। इसी के कारण भारत में शेयर बाजार प्रभावित हुआ है। यूक्रेन संकट का भारत पर तात्कालिक असर कच्चे तेल के ऊंचे दामों पर देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल के दाम बढ़ेंगे तो उससे तेल कंपनियों का घाटा बढ़ता जाएगा और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को मजबूर हो जाएंगी। एक बार दाम बढ़े तो उसका असर  महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। सभी जानते हैं कि अगर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते हैं महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी, क्योंकि पेट्रोल की बढ़ी कीमत का व्यक्तिगत बोझ वाहन चालकों एवं डीजल के रेट बढ़ने का असर ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा जिससे खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य चीजों के रेट बढ़ेंगे।

आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ और पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के मुताबिक हमले के पहले दिन वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया, सोने का दाम 51 हजार के पार होगा और क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल पर आकर आठ साल का आंकड़ा पार कर गया। वहीं रुपये में डॉलर के मुकाबले 102 पैसे की भारी गिरावट आई।

निवेशकों में इस युद्ध को लेकर ऐसा भय है कि जोरदार बिकवाली के चलते सेंसेक्स ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी और इतिहास की चौथी बड़ी गिरावट देख ली। बीएसई का यह 30 शेयरों वाला सूचकांक 2702 अंक टूट गया, इसके साथ ही निफ्टी में भी 815 अंकों की जोरदार गिरावट आई। इसके चलते एक ही दिन में निवेशकों के 13.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। वहीं रूसी अरबपतियों पर भी यूक्रेन से युद्ध का बुरा असर पड़ा। एक दिन में ही रूसी अरबपतियों को तीन लाख करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा।

भारत में बड़ी संख्या में लोग खाने में सूरजमुखी के तेल का उपयोग करते हैं। भारत में करीब 35 लाख टन सूरजमुखी के तेल की खपत होती है। हर 10 में से दूसरा भारतीय खाने में सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल करता है। दुनिया में यूक्रेन सूरजमुखी के तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है। विश्व में 70 फीसद सूरजमुखी का तेल यूक्रेन निर्यात करता है। सनफ्लावर तेल के दूसरे प्रमुख निर्यातकों में रूस और अर्जेंटीना हैं। दुनिया में करीब 90 फीसद सूरजमुखी का तेल रूस और यूक्रेन निर्यात करता है, ये दोनों ही देश विवाद का केंद्र हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...