आर्थिक तौर पर दुनिया के सबसे संपन्न् देशों के समूह जी-7 के नेताओं ने रूस के आक्रमण के विरुद्ध यूक्रेन के समर्थन और मदद का वादा किया है। साथ ही यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने पर भी एकमत हुए हैं। इन नेताओं ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एकजुट रुख अपनाया गया है। वे युद्ध को वित्त पोषित करने वाले तेल की बिक्री से रूस की आय को सीमित करने के लिए दूरगामी कदमों की तलाश करेंगे।
जर्मनी में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद बयान जारी किया गया। इसमें रूस को गंभीर और तत्काल आर्थिक चोट पहुंचाने की बात कही गई है। समूह के सदस्य देश रूसी तेल के आयात को रोकने के उपायों की तलाश करने के लिए आने वाले हफ्तों में और अधिक चर्चा करेंगे। इससे रूसी आय का एक प्रमुख स्रोत प्रभावित होगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही ऊर्जा की कीमतों से राहत मिलेगी।
नेताओं ने रूसी सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उन देशों को मदद देने पर सहमति जताई, जो काला सागर के रास्ते यूक्रेनी अनाज का परिवहन रुकने से प्रभावित हैं। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, कनाडा और जापान के नेताओं ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत के बाद समर्थन का वादा किया।
फ्रांंस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में युद्ध रूस जीत नहीं सकता है। जी-7 देशों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि समूह के देश जब तक आवश्यक होगा तब तक रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को बनाए रखेंगे।
बाइडन की पत्नी, बेटी पर रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध
रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने रूस में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किए गए जिन 25 लोगों के नामों की सूची जारी की, उसमें बाइडन की पत्नी जिल और बेटी एश्ले के नाम भी हैं।
यूक्रेन के साथ खड़ा है नाटो
नाटो (नार्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाइजेशन) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि यह गठबंधन यूक्रेन के साथ खड़ा है और इसके लिए अपने समर्थन को बढ़ता रहेगा। उन्होंने बताया कि रूसी खतरे के मद्देनजर तीन लाख सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखने को लेकर मैड्रिड सम्मेलन में सहमति बनने की संभावना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...