Google Analytics Meta Pixel जंगल में चल रहा था जुआ पुलिस को देख लीलागर नदी में कूदे 3 जुआरी, नदी में डूबने से एक की मौत - Ekhabri.com

जंगल में चल रहा था जुआ पुलिस को देख लीलागर नदी में कूदे 3 जुआरी, नदी में डूबने से एक की मौत

बिलासपुर-बिलासपुर जिले के सीपत जंगल मे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दौड़ाया तो इनमें से तीन जुआरी पुलिस के डर से पास के ही चेकडेम में कूद गए। कूदे हुए जुआरी में से दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए पर तीसरे का पता नहीं चला था। गोताखोर उसकी तलाश में शुक्रवार देर शाम तक जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम धौराकोना की है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को गांव के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम जुआ में दबिश देने के लिए निकली। शाम 4 करीब मौके पर पहुंची तो गांव से बाहर ग्राम धौराकोना के सूखे तालाब के पास जुए का फड़ चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो 10-12 जुआरी मौजूद थे। इनमें से विवेक डहरिया, दसेराम सतनामी, दिलेश कुर्रे, मोहनकुमार लहरे पिता स्व. सत्य कुमार लहरे, दुकालू पटेल बलौदा जिला जांजगीर- चांपा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5300 रुपए नगद, 3 बाइक व 3 मोबाइल बरामद हुआ। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए इन्हीं में बलौदा (जांजगीर चांपा)वार्ड क्रमांक 8 निवासी समीद मोहम्मद पिता जरीब मोहम्मद सहित कार्तिक और वीरेंद्र पुलिस से बचने लीलागर नदी में कूद गए। पुलिस ने उन्हें दौड़ाते हुए नदी तक गई पानी में कूदते देखा तो पुलिस डर के कारण वहां से वापस लौट गई। कुछ देर बाद कार्तिक व वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए पर समीद पानी मे डूब गया उसका पता नहीं चला। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र व एक मौके से फरार जुआरी ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई व दोस्तों को लेकर शहिद कुरैशी नदी तक आए। उन्होंने बलौदा व सीपत पुलिस को फोन से सूचना दी, एवं परिजन देर शाम तक नदी के आसपास लापता युवक की तलाश करते रहे। गुरुवार रात तक ढूंढने के बाद भी नही मिलने पर परिजन वापस अपने घर चले गए।शुक्रवार की सुबह फिर परिजन मौके पर पहुंचे।  लेकिन पुलिस दोपहर करीब एक बजे 112 व एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम के साथ लीलागर नदी पहुंची और लापता समीद की तलाश शुरू की। शाम 5 बजे तक खोजबीन चली पर कोई सुराग नहीं मिला तो टीम बाहर आ गई। तभी घटना के 2 दिनो बाद शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव को नदी के ऊपर तैरते देखा जिसके बाद सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सीपत पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाने के बाद शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *