मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी उज्जयिनी आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक इतिहास रचने जा रही है। यहां होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। इससे प्रदेश औद्योगिक, तकनीकी और आर्थिक विकास की दिशा में नई करवट लेगा। दो दिवसीय इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 57 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। प्रदेश सरकार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से काफी उम्मीदें हैं। कॉन्क्लेव में 35 कंपनियों के साथ, 800 से अधिक इन्वेस्टर्स और 30 फॉरेन डेलिगेट्स ने भी सहभागिता कर रहे हैं।
उज्जैन में दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 57 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर सहित 20 जिलों में हैं। सरकार का दावा है कि कॉन्क्लेव से एक लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आएगा और 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेगें। प्रदेश की औद्योगिक नीति पर विस्तार से चर्चा करने और उद्योगपतियों को जानकारी प्रदान करने के लिये पांच सेक्टोरियल सेशन भी होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने सीधे अपनी बात रख सकेंगे। इस समिट में कुल 35 कंपनियां 74 हजार 711 करोड़ का निवेश करने पहले ही तैयार हो चुके हैं। सरकार के इस पहल पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई इनवेस्टर्स समिट की याद दिलाकर तंज कसा।
सरकार का मानना है कि तेजी से आगे बढ़ते मध्य प्रदेश को इन्वेस्टर समिट से और गति मिलेगी। ऐसे में सरकार ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को लुभाने के लिए 40 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। उद्योगों अनुमति लेने के लिए चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति दी जाएंगी। दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। औद्योगिक विकास के प्रति जन-जागरुकता प्रदेश के कोने-कोने पहुंचाने के लिए लोकार्पण एवं भूमि पूजन के इन कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बड़े रूप में किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में 6000 करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें जेके सीमेंट, आयशर, वॉल्वो और अडानी ग्रुप भी इन्वेस्ट कर रहे हैं। कॉन्क्लेव में बड़े उद्योपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने की बजाय सरकार का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जाए। सरकार ऐसी कंपनियों और इंडिविजुअल इन्वेस्टर को प्राथमिकता दे रही है, जो तुरंत निवेश के लिए तैयार हों।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...