बागवानी मिशन की जमीनी हकीकत जानने वनांचल के गांव बुंदेली पहुंचे कलेक्टर ध्रुव
बागवानी मिशन का लाभ उठाकर फलोद्यान और सब्जी उत्पादन से मुनाफा कमा रहे किसान
रायपुर-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की जमीनी हकीकत को देखने के लिए कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के वनांचल के गांव बुंदेली का दौरा किया। कलेक्टर इस दौरान लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर कई किसानों के फलोद्यान एवं सब्जी की खेती का मुआयना किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत बुंदेली गांव के कृषक चरकूराम, किसान सिंह, गजाधर, चन्द्रप्रताप सिंह ने एक-एक हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण करने के साथ ही नदी कछार योजना का लाभ उठाकर सब्जी की खेती की है। इन किसानों ने आम का बाग लगाने के साथ ही वहां अनार, पपीता, केला आदि के पौधे भी लगाएं हैं। कलेक्टर श्री ध्रुव ने किसानों के फलोद्यान और सब्जी की खेती को देखकर प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी। कलेक्टर श्री ध्रुव को अचानक अपने बीच सब्जी बाड़ी में आया देखकर किसान बेहद खुश हुए। उन्होंने फलोद्यान विकास, सब्जी की खेती के लिए शासन की ओर से मिली मदद और इससे हो लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषक गजाधर सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में उसने बागवानी मिशन के तहत आम का उद्यान लगाने के साथ ही पपीता लगाया था। अब आम के पेड़ तैयार हो गए हैं। उन्होंने अभी सवा लाख रूपए का पपीता और टमाटर बेचने के साथ ही करीब 30 हजार रूपए की हरी मिर्च बेची है। कृषक चन्द्रप्रताप ने बीते साल फलोद्यान लगाया है। बुंदेली गांव में कई कृषकों द्वारा फलोद्यान एवं सब्जी की खेती की जा रही है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने इस मौके पर डीएमएफ की राशि से कृषक श्री चरकूराम, गजाधर सिंह, किशन सिंह, सितेश्वर, सुखधु सिंह को सब्जी मिनीकिट का वितरण किया और उन्हें सब्जी की खेती कर अपनी आय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने इससे पूर्व प्राथमिक शाला बुंदेली का निरीक्षण किया। विलंब से शाला पहुंचे शिक्षक को कलेक्टर ने समय पर शाला आने और बच्चों को मेहनत से पढ़ाने-लिखाने की समझाईश दी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...