Google Analytics Meta Pixel गणेश चतुर्थी: कल विराजेंगे गजानन: इस बार बन रहा छह ग्रहों का मंगलकारी संयोग - Ekhabri.com

गणेश चतुर्थी: कल विराजेंगे गजानन: इस बार बन रहा छह ग्रहों का मंगलकारी संयोग

रायपुर । इस साल गणेश पर्व पर छह ग्रहों एवं नक्षत्रों का संयोग बन रहा है। इसे शुभ मंगलकारी माना जा रहा है। इस संयोग में प्रथम पूज्य गणपति की स्थापना करके विधिवत पूजन करने से कार्यों में सफलता मिलेगी। ज्योतिषाचार्य पं.विनीत शर्मा के अनुसार 10 सितंबर को सुबह से रात तक शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा सकेगी। शुक्रवार को पड़ रही गणेश चतुर्थी पर अनेक ग्रह अच्छी स्थिति में होंगे। इस दिन बुध ग्रह कन्या राशि में, शुक्र ग्रह तुला में राहु ग्रह वृषभ में शनि ग्रह मकर में केतु ग्रह वृश्चिक राशि में होंगे। यह संयोग व्यापार, नौकरी, शेयर बाजार खेती के लिए शुभदायी माना जा रहा है। ग्रहों और राशि के शुभ संयोग के अलावा इस बार गणेश चतुर्थी पर चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है। शुक्रवार को चित्रा नक्षत्र शाम 4.59 बजे तक रहेगा और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा। चित्रा नक्षत्र, ब्रह्म योग, वणिज करण एवं तुला राशि में चंद्रमा में है। वणिज करण की स्वामिनी माता लक्ष्मी को माना जाता है। इस संयोग में भगवान गणेश के साथ, लक्ष्मीजी भी घर आएंगी। इसके एक दिन पहले हरतालिका तीज पर 9 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे से रवि योग शुरू होकर 10 सितंबर को 12.57 बजे तक रहेगा। इन सभी योगों को अति शुभ माना जा रहा है। किसी भी तरह के नए कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा करके की जा सकती है।
भद्रा का असर नहीं
किसी भी शुभ कार्य में भद्रा काल हो तो उसे अशुभ माना जाता है, चूंकि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। वे विघ्हर्ता हैं, यानी मुसीबतों से छुटकारा दिलाते हैं, इसलिए भगवान गणेश की पूजा में भद्रा काल का कोई रोड़ा नहीं है। चतुर्थी तिथि पर सुबह 11.09 से रात 10.59 बजे तक भद्रा है, जिसका वास पाताल लोक में हैं। भद्रा काल में भगवान गणेश की पूजा करने में कोई व्यवधान नहीं आता।
पूजन का शुभ मुहूर्त
रवि योग- सुबह 6.01 से दोपहर 12.58 बजे
अमृत काल- सुबह 6.58 से सुबह 8.28 बजे
शुभ मुहूर्त – सुबह 11.03 से दोपहर 1.32 बजे
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.30 से दोपहर 12.20 बजे
विजय मुहूर्त- दोपहर 1.59 से 2.49 बजे
गोधूलि मुहूर्त- शाम 5.55 से 6.19 बजे ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...