कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। तीन दिनों में खत्म हुए इस मुकाबले ने टीम प्रबंधन की रणनीति, पिच की तैयारी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हार के बाद भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सार्वजनिक रूप से आमने-सामने आ गए, जिससे विवाद और गहरा गया है।
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके सौरव गांगुली ने टीम की रणनीति और पिच चयन पर गंभीर सवाल उठाए। गांगुली ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा— “गंभीर को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना सीखना चाहिए। टेस्ट मैच पांच दिन चलता है, तीन दिन में नहीं खत्म होना चाहिए। उम्मीद है वह मेरी बात सुन रहे होंगे।” उनके बयान के बाद क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय टीम अत्यधिक टर्निंग पिचों पर निर्भर होकर विदेशी टीमों को मुकाबले में बढ़त दे रही है।
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पिच को लेकर उठे सभी सवालों पर सफाई दी और गांगुली की टिप्पणी का परोक्ष जवाब भी दिया। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा— “यह पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी हमने मांगी थी। खेलने लायक न होने की बात गलत है। ईडन की विकेट मानसिक मजबूती को परखती है और अच्छे डिफेंस वाले बल्लेबाजों ने रन भी बनाए।” उन्होंने क्यूरेटर सुजन मुखर्जी को सहयोगी बताते हुए पिच को “मुकाबले योग्य” बताया।
30 रन से जीता साउथ अफ्रीका कप्तान तेम्बा बावुमा के जुझारू अर्धशतक के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डस की खतरनाक पिच पर बलखाती गेंदों के जादू से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन ही रविवार को यहां 30 रन से हराकर भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की। भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई। इससे साउथ अफ्रीका ने दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...