Google Analytics Meta Pixel एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर - Ekhabri.com

एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से एक ही दिन में बने 6 हजार 800 से अधिक आयुष्मान कार्ड
विशेष शिविरों के माध्यम से 23 हजार से अधिक राशन कार्डो के ई-केवाईसी भी हुए पूर्ण

गरियाबंद- कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले ने नये कीर्तिमान स्थापित किये है। एक दिन में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के मामले में गरियाबंद जिला ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गांवों में विभिन्न शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं राशन कार्ड ई-केवाईसी के कार्य किये गये। इसके अंतर्गत एक ही दिन में 6 हजार 847 लोगों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। साथ ही 23 हजार 505 राशन कार्डो के ई-केवाईसी के कार्य भी किये गये। इस महाअभियान के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत, च्वाईस सेंटर एवं सामुदायिक भवनों में भी शिविर लगोय गये। साथ ही विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को शिविर स्थलों का निरंतर निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेने के निर्देश भी दिये थे। शिविर के माध्यम से कम समय में लोगों को सेवाओं से लाभान्वित किया गया। इसके तहत आयुष्मान कार्ड बनने से लोगों को निःशुल्क ईलाज में मदद मिलेगी। साथ ही राशन कार्ड के ई-केवाईसी पूर्ण होने से लोगों को शासकीय दुकान से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड निर्माण और राशन कार्ड के ई-केवाईसी करने के लिए विशेष पहल करते हुए ग्रामसभा का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में आज जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणजन जागरूक होकर आयुष्मान कार्ड बनवाने और राशन कार्ड सत्यापन के लिए पहुंचे। इसके अंतर्गत देवभोग अनुविभाग में सर्वाधिक 2236 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार मैनपुर अनुविभाग में 1786, राजिम में 1293, छुरा में 809 और गरियाबंद अंतर्गत 723 आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *