Google Analytics Meta Pixel पिछले वर्ष रोजाना 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी गौतम अदाणी की संपत्ति - Ekhabri.com

पिछले वर्ष रोजाना 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी गौतम अदाणी की संपत्ति

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पिछले वर्ष 10,94,400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर कारोबारी रहे हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2022 में गौतम अदाणी को यह उपलब्धि पहली बार मिली है। इससे पहले इस स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कब्जा था। 7,94,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे हैं।

 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, बीते एक वर्ष में गौतम अदाणी की संपत्ति हर रोज करीब 1,600 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते एक वर्ष में अदाणी की संपत्ति दोगुना से ज्यादा (116 प्रतिशत) बढ़ी है और उनकी कुल संपत्ति में 5,88,500 करोड़ रुपये की वृद्धि रही है। बीते पांच वर्षों में अदाणी की संपत्ति में 1,440 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अदाणी समूह की कुल सात कंपनियां शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं। बीते कुछ वर्षों में इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में मजबूत वृद्धि रही है, जिससे गौतम अदाणी की संपत्ति भी बढ़ी है।

 

 

अदाणी पहले ऐसे भारतीय कारोबारी हैं जिनकी सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण्ा एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में शामिल अमीरों की संपत्ति में कुल नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें से गौतम अदाणी को छोड़ दें तो बाकी की संपत्ति कुल 2.67 प्रतिशत बढ़ी है।

 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, बीते वर्ष देश में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले अमीरों की संख्या में 96 की वृद्धि हुई है। अब देश में ऐसे अमीरों की संख्या बढ़कर 1,103 पर पहुंच गई है। यह अमीर देश्ा के 122 शहरों में रहते हैं। लिस्ट में शामिल 602 अमीरों की संपत्ति में बीते वर्ष वृद्धि रही है, इसमें 149 नए कारोबारी भी शामिल हैं। 2021 के मुकाबले 2022 में 415 अमीरों की संपत्ति में गिरावट रही है। भारत में 100 करोड़ डालर या इससे ज्यादा संपत्ति वाले अमीरों की संख्या 221 रही है जिसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 16 की कमी आई है।

 

जेप्टो संस्थापक कावल्या वोहरा सबसे कम उम्र की अमीर
रिच लिस्ट 2022 में शामिल जेप्टो की संस्थापक कावल्या वोहरा सबसे कम उम्र की अमीर हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर स्टार्टअप क्रांति के प्रभाव का पता चलता है। ताजा सूची में 37 यूनिकार्न के 64 संस्थापक पहली बार शामिल हुए हैं। इसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा अमीरों वाले शहरों के लिहाज से इस लिस्ट में गुरुग्राम पहली बार शीर्ष-10 में शामिल हुआ है।

 

साइरस पूनावाला की रैंक में सुधार
वैक्सीन मैन्यूफैक्चरर साइरस पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति में बीते वर्ष 25 प्रतिशत की वृद्धि रही है और वे इस लिस्ट में तीन पायदान चढ़े हैं। शिव नादर परिवार, एसपी हिंदुजा परिवार और एलएन मित्तल परिवार की संपत्ति में बीते वर्ष गिरावट रही है। हालांकि, वे अभी भी शीर्ष-10 में शामिल हैं। मुकेश अंबानी, एलएन मित्तल, दिलीप सांघवी और शिव नादर ऐसे व्यक्ति कारोबारी हैं जो बीते 10 वर्षों से शीर्ष-10 में बने हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...