आइकॉनिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yezdi (येजदी) ने 26 साल बाद
भारतीय बाजार में वापसी की है। इसके साथ ही Classic Legends ने तीन नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करके भारत में Yezdi ब्रांड को फिर से पेश किया है। साल 1961 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया, यह ब्रांड Roadking (रोडकिंग), Monarch (मोनार्क) और Delux (डीलक्स) मॉडल्स के साथ लोकप्रिय हो गया। हालांकि, दोपहिया निर्माता ने साल 1996 में अपनी बाइक का उत्पादन बंद कर दिया था। कंपनी की तीन नई मोटरसाइकिलें – Yezdi Adventure (येजदी एडवेंचर), Yezdi Scrambler (येजदी स्क्रैम्बलर) और Yezdi Roadster (येजदी रोडस्टर) हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि तीनों बाइक्स के नाम उन मोटरसाइकिलों के वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनसे वे संबंधित हैं। इनका मकसद रेगुलर आवाजाही की तलाश करने वाले ग्राहकों के साथ-साथ ऑफ-बीट सड़कों पर चलने के इच्छुक लोगों को लुभाना है।
Yezdi ने तीनों मोटरसाइकिलों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और बाइक्स पूरे भारत में डीलरशिप तक पहुंचनी शुरू हो गई हैं। Yezdi ने कहा कि वह जावा के साथ शोरूम को साझा करेगी। इसके लिए Jawa Yezdi शोरूम के रूप में फिर से तैयार किया गया है। कंपनी बाइक्स को बेचने के लिए 300 जावा डीलरशिप का इस्तेमाल करेगी।
Yezdi, क्लासिक लीजेंड्स द्वारा भारतीय बाजार के लिए पुनर्जीवित किया गया तीसरा ब्रांड है। Classic Legends महिंद्रा ग्रुप के स्वामित्व वाली कंपनी है। इससे पहले इसने Jawa (जावा) और BSA Motorcycles (बीएसए मोटरसाइकिल्स) जैसे ब्रांडों को पुनर्जीवित किया Yezdi Roadster की कीमत 1.98 लाख रुपये से 2.06 लाख रुपये के बीच है। वहीं Yezdi Scrambler की कीमत 2.05 लाख रुपये से 2.11 लाख रुपये के बीच है। जबकि Yezdi Adventure की कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.19 लाख रुपये के बीच रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं। Yezdi Roadster, Scrambler और Adventure मोटरसाइकिलें भारत में Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड), KTM (केटीएम) और Honda (होंडा) जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...