Google Analytics Meta Pixel अदाणी ने चार कंपनियों में हिस्सेदारी बेची - Ekhabri.com

अदाणी ने चार कंपनियों में हिस्सेदारी बेची

अदाणी समूह ने कहा कि उसने समूह की चार सूचीबद्ध् कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधक कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची है। समूह ने एक बयान में कहा कि अदाणी पोटर्स एंड स्पेशल इकोनमिक जोन लिमिटेड (एपीसेज), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर बाजार में बेचे। बयान के मुताबिक इस निवेश के साथ जीक्यूजी भारतीय बुनियादी ढांचे के विकास और वृद्धि में एक प्रमुख निवेशक बन गया है।

 

 

 

जीक्यूजी पार्टनर्स के चेयरमैन और मुख्य निवेश अधिकारी राजीव जैन ने कहा, हमारा मानना है कि इन कंपनियों में दीर्घकालिक विकास की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में मदद करने वाली इन कंपनियों में निवेश करके हम प्रसन्न् हैं। अदाणी समूह पर 2.21 लाख करोड़ का कर्ज है और जिसका लगभग आठ प्रतिशत अगले वर्ष के अंत तक चुकाना है। गुरुवार को शेयर बिक्री से पहले अदाणी एंटरप्राइजेज में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 72.6 प्रतिशत थी। कंपनी ने 3.39 प्रतिशत (3.8 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी 5,460 करोड़ रुपये में बेची। अदाणी पोटर्स में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत थी और गुरुवार को 4.1 प्रतिशत (8.8 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी 5,282 करोड़ रुपये में बेची।

 

 

 

 

अदाणी ट्रांसमिशन में 2.5 प्रतिशत (2.8 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी 1,898 करोड़ रुपये में बेची गई। बिक्री से पहले इस कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 73.9 प्रतिशत थी। इसी तरह एजीईएल में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 60.5 प्रतिशत थी और गुरुवार को 3.5 प्रतिशत (5.5 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी 2,806 करोड़ रुपये में बेची गई।

Read Also  अप्रिलिया SR 125 भारत में लॉन्च, TFT डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ

 

 

अदाणी के समर्थन में आए आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री
आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबाट अदाणी समूह के समर्थन में आगे आए। उन्होंने कहा कि समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी कंपनी के लिए उनके मन में बहुत अधिक सम्मान है। एबाट को उनके देश में अदाणी समूह की कोयला खदान परियोजनाओं का समर्थक माना जाता है। उन्होंने 2015 में आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में अदाणी समूह की कारमाइकल कोयला खदान परियोजना के खिलाफ एक अदालत के फैसले की निंदा की थी।

 

 

 

उन्होंने कहा कि संबंधित नियामक समूह पर लगे आरोपों के संबंध में “अपना काम करेंगे।” एबाट ने कहा कि अदाणी की कारमाइकल खदानों से उत्पादित कोयला निश्चित रूप से भारत में विद्युतीकरण को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, “मैं अदाणी को खदान दिए जाने के पक्ष में हूं। मैं गौतम अदाणी और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने भारतीयों को बिजली और आस्ट्रेलिया को रोजगार और समृद्धि देने के लिए बहुत कुछ किया।”

 

 

 

अदाणी समूह की संभी कंपनियों में तेजी जारी
गुरुवार को भले ही शेयर बाजार गिरा हो, लेकिन अदाणी समूह की सूचीबद्ध् कंपनियों के शेयरों में तेजी बरकरार रही। अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पांच प्रतिशत, ग्रीन एनर्जी में 4.99 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत और अदाणी पावर में 4.98 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एनडीटीवी के शेयरों में 4.96 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 4.94 प्रतिशत और अदाणी टोटल गैस में 4.41 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इतना ही नहीं अदाणी पोटर्स के शेयर 3.50 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.69 प्रतिशत और एसीसी के शेयर 1.50 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। गुरुवार को बाजार बंद होने पर दस कंपनियों का संयुक्त मार्केट 7.86 लाख करोड़ रुपये था। दो कारोबारी सत्रों में 10 सूचीबद्ध् कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 74,302.47 करोड़ रुपये बढ़ गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...