महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले संस्करण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी पांच टीमों ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है। भारत में महिलाओं के लिए इस तरह के टूर्नामेंट की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। डब्ल्यूपीएल में भारत के साथ ही विदेश के भी कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे और इसमें स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रौड्रिग्ज सहित मेग लैनिग, बेथ मूनी तथा एलिसे पेरी जैसी खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च से होगी और इसके मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों में जिन पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी उनमें स्मृति मंधाना का नाम सबसे ऊपर है। मंधाना इस टूर्नामेंट की सबसे कीमती खिलाड़ियों में से एक हैं और वह रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलेंगी। उन्होंने हाल ही में टी-20 विश्व कप में 151 रन बनाए थे और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।
दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तान जेमिमा रौड्रिग्ज भी अपने बल्ले का दम दिखाएंगी और उनकी भूमिका शीर्ष क्रम में अहम होगी। उनके साथ शेफाली वर्मा होंगी जिन्हें तेजी से रन बनाने के लिए जाना जाता है। इनके अलावा मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर अपनी टीम को आगे ले जाने का भार होगा। वह लंबे समय से भारतीय टीम की कमान संभालती आई हैं, इसलिए उन पर मुंबई की कप्तानी करने का कोई दबाव नहीं होगा। भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा से भी अच्छे प्रदर्शन की आशा रहेगी जो यूपी वारियर्ज के लिए खेलेंगी। वह मंधाना के बाद इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे मंहगी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें 2.6 करोड़ रुपये में टीम में लिया गया था।
जलवा बिखेरने को तैयार विदेशी खिलाड़ी
एलिसे पेरी, नताली स्काइवर, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, मेग लैनिग और एलिसा हीली जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी भारत में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी विदेश की लीग में खेलते हैं और इनके पास अब भारत में भी अपना प्रभाव छोड़ने का मौका रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...