मुंबई में हुई महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने स्मृति के लिए सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। स्मृति का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। वहीं आस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर सबसे महंगी बिकने वाली विदेशी खिलाड़ी बनीं। उन्हें अदाणी समूह की टीम गुजरात जाइंट्स ने 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को स्मृति से करीब आधी राशि में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई ने सबसे ज्यादा राशि इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट पर खर्च की, जिन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय आलराउंडर दीप्ति शर्मा दूसरी महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिनके लिए यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये खर्च किए। हाल ही में अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली कप्तान शेफाली वर्मा और टी-20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान के विरुद्ध भारत को जीत दिलाने वाली जेमिमा रौड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
सबसे महंगी शीर्ष पांच खिलाड़ी
खिलाड़ी–देश–टीम–राशि
स्मृति मंधाना–भारत–आरसीबी–3.4 करोड़
एश्ले गार्डनर–आस्ट्रेलिया–गुजरात जाइंट्स–3.2 करोड़
नैट स्किवर ब्रंट–इंग्लैंड–मुंबई इंडियंस–3.2 करोड़
दीप्ति शर्मा–भारत–यूपी वारियर्स–2.6 करोड़
जेमिमा रौड्रिग्ज–दिल्ली कैपिटल्स–2.2 करोड़
(राशि रुपये में)
409 खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल हुईं
3 खिलाड़ियों को तीन करोड़ से ज्यादा की राशि मिली
9 भारतीय खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा मिले
4 देशों की कप्तानों को नहीं मिला कोई खरीदार
12 करोड़ रुपये की राशि थी टीमों के पास
7.12 करोड़ रुपये आरसीबी ने चार खिलाड़ियों पर खर्च किए
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...