Google Analytics Meta Pixel कोहली पर भारी पड़ी गिल की सेंचुरी, बेंगलुरु हारी:गुजरात की जीत से मुंबई में जश्न - Ekhabri.com

कोहली पर भारी पड़ी गिल की सेंचुरी, बेंगलुरु हारी:गुजरात की जीत से मुंबई में जश्न

kohli
kohli

बेंगलुरु-टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अपने लीग स्टेज का समापन 6 विकेट की जीत के साथ किया है। टीम ने इस जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में जगह बनाने का सपना को तोड़ दिया है।डिफेंडिंग चैंपियन की इस जीत का जश्न मुंबई में मना, क्योंकि बेंगलुरु के हारने के साथ ही मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई।एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाए। 198 रन का टारगेट गुजरात ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

एक मुकाबले में आए दो शतक
लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली (61 बॉल पर नाबाद 101) ने सीजन का दूसरा शतक जमाया। जवाबी पारी में गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने सेंचुरी जमाते हुए बेंगलुरु को उसी के होमग्राउंड में हराया।विजय शंकर ने इस सीजन का तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 34 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। यह विजय शंकर के करियर की छठी IPL फिफ्टी है। उन्होंने 35 बॉल पर 151.43 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। गुजरात के ओपनर शुभमन गिल ने सीजन की चौथी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 29 बॉल में हाफ सेंचुरी पूरी की। यह गिल के करियर की 19वीं IPL फिफ्टी है। 25 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद विजय शंकर और शुभमन गिल ने गुजरात की पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 बॉल पर 123 रन की शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को विजयकुमार वैशाक ने विजय शंकर को आउट कर तोड़ा।198 रन का टारगेट चेज करते हुए गुजरात ने पावरप्ले में पहला विकेट गंवा दिया। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बनाए। ओपनर ऋद्धिमान साहा 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिराज ने पवेलियन भेजा।विराट कोहली ने IPL-2023 में लगातार दूसरा शतक जमा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इसकी बदौलत सीजन के आखिरी लीग मैच में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 197 रन बनाए। विराट ने 101 रन नाबाद पारी में 61 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 1 छक्का जमाया। उन्होंने 60 बॉल पर सेंचुरी जमाई।विराट ने चार दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शतक जमाया था। यह विराट का सातवां IPL शतक है और वे इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल के नाम 6 शतक हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *