Google Analytics Meta Pixel गिरिराज होटल के मालिक पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों पर कार्रवाई - Ekhabri.com

गिरिराज होटल के मालिक पिता-पुत्र गिरफ्तार, सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज राजधानी रायपुर स्थित गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। ये पिता-पुत्र घोटाले के कथित सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य माने जा रहे हैं, जिन्होंने अवैध राशि के संग्रहण, भंडारण और वितरण का काम किया था।

 

 

यह गिरफ्तारी अपराध क्रमांक-04/2024 के तहत की गई, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (भ्र.नि.अ.) 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 और 12, तथा भारतीय दंड संहिता (भादवि.) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी) तथा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज है। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी मार्च 2024 से फरार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में “नो कोर्सिव एक्शन” (कोई जबरन कार्रवाई न करें) का आदेश दिया था।

 

 

इसके बाद ब्यूरो के नोटिस पर वे उपस्थित तो हुए, लेकिन जांच में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया। 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस रोक को हटा दिया, जिसके तुरंत बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्रवाई की। कल ही आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार किया गया था, जो इस प्रकरण का एक और प्रमुख आरोपी है। गिरिराज होटल के ये व्यवसायी पिता-पुत्र शराब घोटाले के कथित सिंडिकेट के अहम स्तंभ थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों और निजी व्यक्तियों तक अवैध धनराशि पहुंचाने का काम किया।

 

 

 

यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच चला, जिसमें शराब की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और जालसाजी के जरिए सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहले की जांच में भी नितेश पुरोहित का नाम प्रमुखता से आया था, जहां 2,161 करोड़ रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों को आज ही विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय (जिला रायपुर) के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस रिमांड की मांग पर सहमति देते हुए 25 सितंबर तक की मंजूरी दी है। इस दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और अवैध लेन-देन के नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *