Google Analytics Meta Pixel यौन शौषण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख वसूलने वाली युवती हुई गिरफ्तार - Ekhabri.com

यौन शौषण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 2 लाख वसूलने वाली युवती हुई गिरफ्तार

कोरबा। पुलिस चौकी रामपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जो कि एक युवक से पिछले कुछ समय से यौन शोषण के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर भयादोहन कर लगातार रुपए वसूल रही थी। युवती द्वारा युवक से पूर्व में 2 लाख रुपए वसूला जा चुके हैं। 1 लाख रुपए और देने लगातार धमकी दी जा रही थी। युवती द्वारा किए जा रहे ब्लैकमेलिंग से प्रताडि़त होकर युवक द्वारा पुलिस चौकी रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा युवती के विरुद्ध धारा 384 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार आवेदक मुकेश प्रसाद महतो के द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि इंदू उर्फ इंदिरा चंद्रा नामक युवती से दोनों की सहमति से प्रेम संबंध था। बाद में इंदू उर्फ इंदिरा चंद्रा से विवाद हो गया। इसके पश्चात इंदू चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा के द्वारा मुकेश महतो को यौन शौषण के मामले में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा रकम की व्यवस्था न कर पाने पर इंदू चंद्रा द्वारा मुकेश महतो के विरुद्ध यौन शौषण करने बावत शिकायत प्रस्तुत की और मुकेश महतो को फोन कर शिकायत के बारे में बताकर रकम की मांग की । प्रार्थी मुकेश महतो ने जेल जाने के भय से इंदू चंद्रा से बात कर कुल 2 लाख 30 हजार देने पर केस वापस लेने पर समझौता हो गया। तब इंदू चंद्रा शपथ पत्र बनवा कर अपना रिपोर्ट वापस ले ली। लेकिन बाद में पुन: मुकेश महतो के विरुद्ध शिकायत कर रकम की मांग की। चौकी रामपुर में इंदू चंद्रा उर्फ इंदिरा चंद्रा के रिपोर्ट पर मुकेश महतो के विरुद्ध धारा 376 भादवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की जा रही थी, किंतु इंदू चंद्रा के द्वारा एफआईआर पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया गया जिससे मुकेश के खि़लाफ़ अपराध क़ायम नहीं हुआ। इंदू चंद्रा पुन: शपथ पत्र पेश कर शिकायत वापस ले ली। आवेदक मुकेश महतो द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र, दस्तावेज, ऑडियो एवं वीडियो क्लिप की जांच पश्चात पुलिस चौकी रामपुर में आरोपिया इंदू चंद्रा के विरुद्ध धारा 384 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया। आरोपिया इंदू उर्फ इंदिरा चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...