Google Analytics Meta Pixel युवती ने लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, पुलिस हैरान - Ekhabri.com

युवती ने लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, पुलिस हैरान

प्रेम और शादी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मसले को सुलझाने वाली बेगूसराय पुलिस खुद सकते में है। इसका केंद्र बिंदु एक लड़की है, जिसने अपना प्रेमी बताकर दूसरी लड़की से ही शादी कर ली, लेकिन परिजनों के दबाव के बाद लड़की का फिर एक लड़के से विवाह कर लिया। अब शादी के 15 दिन के अंदर ही युवती की प्रेमी दूसरी लड़की ससुराल आ धमकी और साथ रहने की जिद करने लगी है। इस पूरे मामले को उलझता देख लड़के के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की तब पुलिस दोनों लड़कियों को लेकर थाने चली आई। अब एक तरफ जहां पुलिस इस मामले में कार्रवाई के लिए कानून के प्रावधानों को ढूंढ़ रही है, तो वहीं पुलिस यह भी सोचने को मजबूर है कि क्या ऐसा भी हो सकता है?

हालांकि सुनने में ये पूरा मामला किसी फिल्म की कहानी की तरह लगता है लेकिन यह हकीकत है। यह कहानी जहां एक तरफ समाज में पनप रहे समलैंगिक संबंधों के बढ़ते प्रभाव को दर्शा रही है, तो वहीं बच्चों के प्रति अभिभावकों की लापरवाही भी सामने आ रही है। खबर के मुताबिक पूरा मामला झारखंड राज्य के चतरा जिले से संबंधित है। चतरा में ही दो लड़की अनुजा कुमारी और प्रियंका वर्मा (दोनों काल्पनिक नाम) किसी मॉल में काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद पूजा ने प्रियंका वर्मा को लड़का मानकर उससे शादी कर ली तथा पति के रूप में स्वीकार कर लिया।

Read Also  निर्वाचन आयोग जल्द लॉन्च करेगा ECINET, एक प्लेटफॉर्म पर 40 ऐप्स की सुविधाएं

दो वर्षों तक साथ रहने का दावा कर रहे दोनों
दो वर्षों तक चले इस बेमेल विवाह बंधन के बाद अनुजा के परिजनों ने उसकी शादी बेगूसराय जिले के पटेल चौक निवासी सुमित कुमार (काल्पनिक नाम) से कर दी। अनुजा ने बताया कि परिजनों द्वारा जबरन शादी कराई गई थी। इस शादी के बाद अनुजा ने सुमित कुमार को अपने समलैंगिक साथी के संबंध के बारे में सब कुछ बता दिया। शादी के समय सुमित एवं उसके परिजनों के द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई तथा सुमित ने कहा कि तुम अगर उसके साथ भी रहती हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

थाना तक पहुंचा प्रेम त्रिकोण का मामला
गौरतलब है कि 14 जून को ही अनुजा और सुमित की शादी हुई थी, लेकिन अब सुमित के द्वारा अनुजा से कहा गया कि वह प्रियंका वर्मा से दूरी बना ले। इस बात की सूचना अनुजा ने प्रियंका को दी। जिसके बाद प्रियंका अपनी समलैंगिक साथी से मिलने बेगूसराय आ पहुंची और अनुजा के साथ ही उसके ससुराल में रहने की बात करने लगी। इस मामले को बढ़ता देख सुमित के परिजनों ने नगर थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस अनुजा और प्रियंका को साथ लेकर थाने चली आई।

वहीं अनुजा के मुताबिक वह प्रियंका वर्मा को लड़की नहीं लड़का मानती है और उसे पति मनाकर उस से शादी की है। साथ ही साथ वह प्रियंका वर्मा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं, अनुजा की संमलैंगिक साथी प्रियंका ने बताया कि वह भी अनुजा के बगैर नहीं रह सकती। अब दोनों स्वेच्छा से एक दूसरे के साथ रहने की जिद कर रही है। प्रियंका वर्मा के अनुसार, 2 वर्ष पूर्व ही इन दोनों में प्यार हुआ था और दोनों ने शादी भी कर ली थी और साथ रह रहे थे। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें अपनी सुरक्षा में थाने जरूर ले आई है, लेकिन अब पुलिस भी इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए कानून की किताबों में हल ढूंढ़ रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *