बॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर एक सनसनीखेज वाकया झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में सामने आया, जहां एक प्रेमिका ने शादी के मंडप से अपने प्रेमी दूल्हे को अगवा कर लिया। 10 साल के प्यार को बचाने के लिए प्रेमिका ने न सिर्फ दूल्हे को कार में डालकर थाने पहुंचाया, बल्कि घंटों चली पंचायत के बाद उसे अपने साथ मध्य प्रदेश के दतिया ले गई, जहां अब दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
डेली गांव में सनी नाम का दूल्हा मंडप में सजा-धजा बैठा था, बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक प्रेमिका अपनी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारती हुई मंडप पर पहुंची। उसका कहना था कि सनी के साथ उसका 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन सनी अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। गुस्से और प्यार के जुनून में प्रेमिका ने सनी को मंडप से जबरदस्ती उठाया और अपनी कार में डालकर रक्सा थाने पहुंच गई।
रक्सा थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सनी के परिजन प्रेमिका के इस कदम का विरोध करते रहे, लेकिन प्रेमिका अपने 10 साल के रिश्ते और सनी के वादे पर अड़ी रही। उसने थाने में साफ कहा, प्यार मुझसे है, तो शादी किसी और से कैसे? अगर सनी मेरे साथ नहीं आया, तो मैं जान दे दूंगी! उसकी दृढ़ता और प्यार की गहराई देखकर सनी भी पिघल गया। लंबी पंचायत के बाद सनी ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की सहमति दे दी।
पुलिस और दोनों परिवारों की मौजूदगी में समझौता हुआ। रक्सा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। सनी ने अपनी प्रेमिका के साथ जाने का फैसला किया, और वह उसे लेकर मध्य प्रदेश के दतिया स्थित उसके गांव चली गई। अब दतिया में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पुलिस ने इसे एक अनोखा और दिलचस्प मामला करार देते हुए कहा कि मामला पूरी तरह सुलझ गया है।
प्रेमिका की इस हिम्मत और जुनून ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हैरान किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह कहानी वायरल हो गई। लोग इसे नए जमाने की झांसी की रानी कहकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, लड़कियां अब प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सनी को मंडप से उठाकर थाने ले जाना कोई छोटी बात नहीं! इस घटना ने प्रेम की ताकत और एक लड़की के साहस को सबके सामने ला दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...