जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सेरी चंबा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बादल फटने के कारण भारी तबाही मच गई। मूसलधार बारिश और अचानक हुए भूस्खलन ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ जमा हो गया, जिससे दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन के बाद सैकड़ों वाहन एनएच-44 पर दोनों ओर फंस गए हैं। ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) रामबन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के कारण सेरी चंबा क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे हाईवे पर मलबा जमा हो गया। इस वजह से राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित है।
हाईवे बंद होने के तुरंत बाद, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के लिए कार्यरत सीपीपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी की करीब छह मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया। दोपहर बाद से ही युद्धस्तर पर मलबा हटाने का प्रयास जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक रास्ता साफ नहीं हो पाया था और हाईवे अभी भी बंद है। पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) रामबन के अनुसार, हाईवे को पूरी तरह खोलने में अभी दो से तीन घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे की मात्रा और मौसम की स्थिति के कारण सफाई कार्य में देरी हो रही है।
यातायात पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे हाईवे पूरी तरह साफ होने तक यात्रा से बचें। अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री सफर शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर अपडेट्स चेक करें या टीसीयू से संपर्क कर हाईवे की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By User 6 /
August 10, 2026 /
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...