एक शख्स ने खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर युवती को इंटीरियर डेकोरेशन का काम दिलाने का झांसा दिया। युवती जब उसके झांसे में आ गई तो उससे छेड़खानी करने के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में विशेष कोर्ट ने फर्जी अधिकारी को दोषी पाया। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में उसे दो साल की कैद और 8 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
बता दें कि पीड़ित युवती ने अपने परिजन के साथ 31 दिसंबर, 2019 को वीआईपी रोड स्थित एक होटल में नए साल की पार्टी में गई थी। वहां आरोपी ने पत्नी से परिचय कराते हुए खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का सहायक संचालक बताकर 15 लाख रुपये ले लिए। टेंडर नहीं मिलने पर युवती ने शेषमणि से रकम वापस मांगी तो उसने झांसा देकर युवती को 4 सितंबर 2020 को दोपहर 2 बजे विधानसभा रोड स्थित अंबुजा माल के पास बुलवाया। जब युवती वहां पहुंची तो आरोपित ने राशि लौटाने की बात कहकर अपनी कार में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह कार से उतरने के बाद पीड़िता घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। दो दिन बाद अपनी सहेली के साथ घटनाक्रम का ब्योरा देने के बाद पीड़िता आदिम जाति कल्याण पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण की जांच करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा, फिर कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया।
विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश 10 गवाहों का बयान दर्ज किया। पुलिस की ओर से पेश ठोस साक्ष्यों और गवाहों के बयान व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने आरोपित शेषमणि मिश्रा को दोष सिद्ध ठहराते हुए सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि भुगतान नहीं करने पर दो-दो हजार के एवज में दो-दो माह, एक-एक हजार के एवज में एक-एक माह और पांच-पांच सौ रुपये के एवज में पंद्रह-पंद्रह दिन का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...