आजकल फैशन का दौर है। लोग फैशन के लिए चेहरे, बाल और शरीर तक को नया लूक देना चाहते हैं। इसके लिए कई बार ऐसे केमिकल का इस्तेमाल करते है, जो उनकी परेशानी का सबब बना जाता है। गत दिनों बालों को नया लूक देने के चक्कर में एक महिला ऐसा ग्लू लगा लिया कि उसके बाल ही चिपक गए। न्यू लूक के चक्कर में उस महिला का लूक ही खराब हो गया। उसे चिपके बालों से ग्लू हटाने में एक महीना लग गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जेसिका ब्राउन नामक महिला ने अपने बालों को नया लुक देने के लिए गोरिल्ला ग्लू हेयर स्प्रे लगाकर बालों को सेट किया, लेकिन इस महिला को नए हेयरस्टाइल के चक्कर में लेने के देने पड़ा गए। ग्लू से जेसिका के बाल ऐसे चिपके कि उन्हें ठीक करने में उसे महीना भर लग गया और उसके बाल अब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं। जेसिका अपने चिपके बालों को छुड़ाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उसने अस्पताल में जाकर डॉक्टरों की मदद भी ली।
जेसिका ने एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग जेसिका को चिढ़ा रहे हैं तो कुछ उसका समर्थन करते हुए उसे आगे ऐसा प्रयोग न करने की सलाह दे रहे हैं और कुछ बालों को छुड़ाने के लिए टिप्स भी दे रहे हैं।









