छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक पूजा स्थल पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा लगाए गए झंडे को हटाने के विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसके विरुद्ध पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को लाठियों से लैस होकर प्रदर्शन कर रहे थे। एसपी डा. लाल उमेंद सिह और एएसपी मनीषा रावटे के नेतृत्व में पुलिस ने विवाद शांत करने के लिए प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी और एएसपी समेत 16 लोग घायल हो गए।
भोरमदेव थाना पुलिस के अनुसार, गत दिनों हरमो के एक पूजा स्थल पर कुछ समर्थकों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का झंडा लगा दिया। धर्म गुरु दुर्गे भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांववासियों ने पूजा स्थल से पार्टी का झंडा हटाने का निर्णय लिया और 14 फरवरी हटा दिया। इसको लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थक भड़क गए और इसके विरुद्ध शहर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के हाथोंलाठियां भी थी। जब वे ग्राम हरमो की ओर बढ़ने लगे तो उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
इसके बावजूद प्रशासन ने संयम से काम लेते हुए हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस छोड़ी और हल्का बल का भी प्रयोग किया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए शहर में कई जगहों पर बैरिकेड भी लगाए गए थे, लेकिन उग्र प्रदर्शनकारियों पे उसे उखाड़ कर फेंक दिया। प्रदर्शनकारियों के हमले में घायल एसपी और एएसपी समेत सभी को पहले भोरमदेव थाना लाया गया। वहां से उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे झंडा हटाने का निर्णय लेने वाले धर्म गुरु के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके लिए शिकायत भी गई थी। मगर, पुलिस ने उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...