Google Analytics Meta Pixel सुशासन तिहार 2026: गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, खरदी में 1224 आवेदन प्राप्त - Ekhabri.com

सुशासन तिहार 2026: गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, खरदी में 1224 आवेदन प्राप्त

रायपुर, 1 जून 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के तहत शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खरदी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में प्रशासन ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान खरदी क्लस्टर की 15 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

 

*1224 आवेदन प्राप्त, निराकरण की प्रक्रिया शुरू*

शिविर में विभिन्न विभागों को कुल 1224 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को इन आवेदनों के शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शिविर की विशेष थीम नशा मुक्ति रही, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

 

सांस्कृतिक दल द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाया गया।

 

 

*विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी*

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के तहत सामग्री, प्रमाण पत्र, सहायता राशि और अन्य लाभ वितरित किए गए।

 

स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेखा कोठारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा बाई मंडावी, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *