भाटापारा- भाटापारा ब्लाक के बिटकुली और बलौदाबाजार ब्लाक के अर्जुनी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की शाखा खोलने की मंजूरी उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के अथक प्रयास से रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा स्वीकृति दे दी है। बिटकुली व अर्जुनी में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित की शाखा खुलने से दोनों विकासखंडों के हजारों ग्रामीणों को जहां बैंकिंग सुविधा आसानी से मिल सकेगी, वहीं कृषि से जुड़ी शासन की योजनाओं का भी लाभ उठाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।विकासखंड क्षेत्र में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की दो शाखाएं बिटकुली व अर्जुनी में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के प्रयास से खोला जा रहा है, जिस सौगात के लिए क्षेत्र वासियों ने उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा को धन्यवाद दिया है।









