Google Analytics Meta Pixel खेल दिवस पर रायगढ़ को मिली 2.50 करोड़ रूपये की सौगात, जेएसपी फाउंडेशन द्वारा स्टेडियम का उन्नयन - Ekhabri.com

खेल दिवस पर रायगढ़ को मिली 2.50 करोड़ रूपये की सौगात, जेएसपी फाउंडेशन द्वारा स्टेडियम का उन्नयन

रायपुर 30-08-2023: खेल दिवस के मौके पर रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। बोईरदादर स्थित रायगढ़ स्टेडियम का जेएसपी फाउंडेशन द्वारा लगभग 2.50 करोड़ रूपये की लागत से जीर्णोद्धार और उन्नयन कराया गया है। उन्नयन के बाद स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, अत्याधुनिक जिम, मल्टीपरपज हॉल, और पवेलियन की सुविधा मिलेगी। इससे अंचल के खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 12.43.20 PM

उद्घाटन समारोह में विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, नगर निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी, जेएसपी के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 12.43.19 PM (2)

जेएसपी फाउंडेशन हमेशा से ही अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें खेलों और खिलाड़ियों के लिए उचित संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना भी शामिल है। रायगढ़ स्थित स्टेडियम अंचल के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के साथ पूरे शहरवासियों के लिए खेल गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 12.43.19 PM (1)

विधायक नायक ने कहा कि “वर्ष 2018 में जब मुझे खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली, तब पूरे प्रदेश में सिर्फ 2 खेल अकादमी ही अस्तित्व में थीं और वह भी चल नहीं रही थी। आज चार वर्षों में प्रदेश में 24 एक्सीलेंस सेंटर और 9 बोर्डिंग एवं रेसिडेंशियल सेंटर संचालित हैं। 7 सेंटर पाइप लाइन में हैं। इस तरह कुल 40 केंद्र तैयार हैं। पहले हमने हर जिले में एक अकादमी के निर्माण का

WhatsApp Image 2023 08 31 at 12.43.18 PM

लक्ष्य बनाया, लेकिन अब हम ब्लॉक स्तर पर भी अकादमियों की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं।”
पशुओं के लिए जेएसपी फाउंडेशन की विशेष एंबुलेंस

Read Also  मुख्यमंत्री शामिल हुए हल्लाबोल में, कई दिग्गज कई रहे प्रदर्शन

जेएसपी फाउंडेशन द्वारा ‘जिंदल वेट सेवा’ नाम से पशुओं के लिए विशेष एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गयी है। इसे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, विधायक प्रकाश नायक एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सर्वसुविधायुक्त वाहन के माध्यम से पूरे रायगढ़ ब्लॉक में पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, इलाज, वैक्सीनेशन आदि की व्यवस्था होगी। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधारने में भी इससे बड़ी मदद मिलेगी। इससे सीधे तौर पर पशुपालकों को फायदा मिलेगा। जेएसपी फाउंडेशन द्वारा पहले ही गोवर्धन क्रांति योजना के माध्यम से गांव—गांव में पहुंचकर कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। शासन के मानदंडों के अनुसार आवारा पशुओं के लिए आवश्यक बधियाकरण में भी इस एंबुलेंस से मदद मिलेगी। अनुभवी पशु चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ यह एंबुलेंस नियमित तौर पर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेगी और अधिक से अधिक पशुओं तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। एक दिन पहले ही ओडिशा के अंगुल में भी ‘जिंदल वेट सेवा’ की विशेष एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की गई थी।

WhatsApp Image 2023 08 31 at 12.43.18 PM (1)

इस संबंध में जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने अपने संदेश में कहा कि “जेएसपी फाउंडेशन ने अपनी कार्य योजना में पशुपालन को शामिल करके एक बड़ा कदम उठाया है। स्थापना के बाद से जेएसपी फाउंडेशन कृषक परिवारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के साथ उनके घरेलू पशुधन संसाधनों के लिए जागरूकता और देखभाल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहा है। कृत्रिम गर्भाधान की नवीनतम तकनीक के माध्यम से मवेशियों की नस्ल को उन्नत करने में भी मदद मिलेगी और सड़कों से आवारा मवेशियों की संख्या कम होगी।”
जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल ने कहा कि “अपने वैदिक दर्शन के अनुरूप हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करते हैं। हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी संपूर्ण जैव विविधता की रक्षा और पोषण पर केंद्रित करते हैं, जिसमें पेड़ और जानवर भी महत्वपूर्ण घटक हैं। जिंदल वेट सेवा के माध्यम से पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की हमारी टीम न केवल चिकित्सा विशेषज्ञता लाती है बल्कि एक दयालु दृष्टिकोण भी लाती है, जो जानवरों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करती है। मोबाइल पशु चिकित्सा एम्बुलेंस पशुपालकों और पशु प्रेमियों के लिए पशु चिकित्सा सेवाओं को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक कदम है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *