Google Analytics Meta Pixel शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया - Ekhabri.com

शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

रायपुर। शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शासन प्रतिबद्ध है। सभी नगरीय निकायों में तेजी से विकास के कार्य किये जा रहे हैं जिसका असर दिख रहा है और नगरीय अधोसंरचना की स्थिति तेजी से सुदृढ़ हुई है। यह बात स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कही। वे दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत में 50 करोड़ 25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहरी अधोसंरचना के लिए पेयजल, सड़क, उद्यान आदि विकसित करने नगरीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त राशि खर्च की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में पेयजल की सुविधा सबको उपलब्ध कराने पाइपलाइन का विस्तार किया गया है। उन क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। व्यावसायिक परिसरों का निर्माण कर आर्थिक अवसरों की वृद्धि की जा रही है। उद्यान खेल स्टेडियम आदि भी बनाये जा रहे हैं ताकि शहरी आबादी को मनोरंजन के अधिक मौके मिल सके और खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौनी-पसारी आदि योजनाओं के माध्यम से छोटे व्यवसायियों को प्लेटफार्म प्रदान किया गया है। स्लम क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से सबको स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा को भी प्रसारित करने का कार्य किया जा रहा है जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है।
हमने बिजली बिल और सिंचाई कर माफ किया
मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि हमने बिजली बिल माफ किया, किसानों का सिंचाई कर माफ किया, किसानोें को पर्याप्त धान का मूल्य दिया। माता कौशल्या के एक मात्र मंदिर परिसर के विकास के लिए भी कार्य किया जाएगा। राम वनपथ गमन के स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काम कर रहे है। इस मौके पर हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। साथ ही पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, जनपद अध्यक्ष मती रामबाई सिन्हा, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य हेमन्त देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।साथ ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
प्रमुख भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्य
भूमिपूजन – नगर पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य, वाचनालय के पास व्यवसायिक दुकान निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 8, गर्ल्स स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रथम तल पर हाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 2, उदयगार भवन को तोड़कर व्यवसायिक परिसर सह-सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, पाटन प्राथमिक शाला पुराने भवन को तोड़ का भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3 , देवांगन समाज भवन के पास सामुदायिक भवन को तोड़कर पुन: निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, प्रजापति ब्रह्मकुमारी भवन के प्रथम तल में हाल एवं टॉयलेट निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, आत्मानंद चौक के पास पुराने समुदायिक भवन को तोड़कर व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, जगन्नाथ मंदिर परिसर में सार्वजनिक भवन, शेड एवं किचन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, अखरा स्कूल पुराने भवन को तोड़कर भवन निर्माण वार्ड क्रमांक 5, चंडी मंदिर परिसर में डोम निर्माण वार्ड क्रमांक 7, बस स्टैंड में व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन उन्नत कार्य।
लोकार्पण कार्य
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, यादव समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, प्रेस क्लब निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4 , कृषक सदन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, विप्र भवन उन्नयन कार्य वार्ड क्रमांक 8, उत्कल भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 1, गौरा चौरा के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, धीवर समाज समुदायिक भवन एवं आहता निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, शीतला मंदिर के पास ज्योति कक्ष निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 13, पटेल समाज समुदायिक भवन विस्तार निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 3, अखरा स्कूल के सभाकक्ष कम शेड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, सीएससी महाविद्यालय में गर्ल्स छात्रावास में मरम्मत एवं उन्नयन एवं म्यूरल आर्ट कार्य वार्ड क्रमांक 5, अखरा भाटा में रावण मूर्ति निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 05, एसएलआरएम सेंटर में शेड निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 15, मॉडल वाल सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15 , एसएलआरएम सेंटर के पास खूबचंद बघेल स्टेचू निर्माण एवं शहरीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15, छत्तीसगढ़ महतारी चौक सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 3, मुक्तिधाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 15, मुक्तिधाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 02, खोरपा गार्डन सौंदर्यीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 13, कहार भोई समाज भवन एवं बाउड्रीवाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4, चंडी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 7, परमेश्वरी भवन के पास भवन विस्तारीकरण कार्य वार्ड क्रमांक 4, सीएलसी महाविद्यालय में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 5, सीसी रोड निर्माण कार्य अखरा दाई मंदिर से गुजरा नाला रोड तक वार्ड क्रमांक 5, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सिानों में आहता निर्माण कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में इंटरलॉकिंग कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सिानों में लैंडस्केपिंग वाल पेंटिंग कार्य, नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य, नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में डामरीकरण कार्य।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...