Google Analytics Meta Pixel शादी करने पर सरकार देगी 51 हजार - Ekhabri.com

शादी करने पर सरकार देगी 51 हजार

उत्तर प्रदेश में सरकार गरीब आश्रितों को उनकी शादी में आर्थिक मदद देती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए कुल 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। वैसे सरकार नागरिक के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसे लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर योजनाएं गरीब जरूरतमंदों के लिए होती है।

 

 

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हो या प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, सरकार की इन योजनाओं का सीधा लाभ गरीब जरूरतमंद लोगों को मिलता है। केन्द्र के अलावा राज्य सरकारें भी अपने राज्य के नागरिकों के लिए अलग से योजनाएं चलाती हैं। कई राज्यों में अलग-अलग तरह की योजनाएं होती है। उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा गरीब आश्रितों को उनकी शादी में आर्थिक मदद दी जाती है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा गरीब निराश्रितों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करेने के लिए कुल 51 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि एक साथ नहीं दी जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा योजना पात्र गरीब दुल्हनों के खाते में 31 हजार रुपये विवाह के बाद जमा किये जाते हैं। इसके बाद बचे हुए रुपयों में से 10 हजार रुपये शादी के लिए इस्तेमाल होने वाले बाकी के सामान पर खर्च किये जाते हैं और बाकी 6 हजार रुपये शादी के समारोह में सजावट के लिए खर्च किये जाते हैं। इस योजना का लाभ जरूरतमंद बेटियों को ही दिया जाता है।

 

 

 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करेने के लिए 51 हजार रुपये सिर्फ उन्हीं परिवारों की बेटियों को दिये जाते हैं, जिनके माता-पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। इसके साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवार की सालाना इनकम 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कोई अनुसूचित जाति या फिर ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखता है तो योजना का लाभ लेने के लिए उनको अपना जाति प्रमाण पत्र जमा करना होता है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हन की उम्र 18 साल तो दूल्हे की मिनीमम उम्र 21 साल होनी जरूरी है।

 

 

बता दें कि जरूरतमंद निराश्रितों को शादी के लिए आर्थिक सहायता के लिए उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि इसके लिए मध्य प्रदेश में भी योजना चलाई जाती है। मध्य प्रदेश में मुख्‍यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना के तहत विवाह में 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *