देश में 11 करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद समय से दूसरी डोज नहीं ली है। इन लोगों ने दो डोज के बीच निर्धारित अंतराल की समय सीमा बीतने के बावजूद दूसरा टीका लेने में तत्परता नहीं दिखाई। इन लोगों के मामले में सरकार अब खास ध्यान दे रही है। उन्हें दूसरी डोज के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 3.92 करोड़ से अधिक लाभार्थियों की दूसरा टीका लेने के लिए निर्धारित तिथि बीते हुए छह सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। वहीं 1.57 करोड़ लोगों की दूसरी डोज लेने की मियाद बीते हुए चार से छह सप्ताह हो चुके हैं। करीब 1.50 करोड़ से अधिक लोगों के मामले में यह समय दो से चार सप्ताह तक बीत चुका है। इसी तरह 3.38 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगवाने में दो सप्ताह की देरी कर दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रियों और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि उन्हें ऐसे लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है जिन्होंने दूसरी डोज लेने में काफी देरी कर दी है।
कोविशील्ड के लिए पहली और दूसरी खुराक के बीच 12 सप्ताह और कोवैक्सिन के लिए चार सप्ताह का अंतर है। गंभीर कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने से पर्याप्त सुरक्षा के लिए दोनों डोज लेने की आवश्यकता होती है।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार को मिलाकर लगभग 49 प्रतिशत ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए देर हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन लाभार्थियों को दूसरी खुराक देने को प्राथमिकता देने को कहा है, जिन्होंने दो खुराक के बीच निर्धारित अंतराल की समाप्ति के बाद भी टीका नहीं लगवाया है।
भारत की 76 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिली है। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने यहां सभी पात्र लोगों को पहली डोड दी है।
लक्षद्वीप, सिक्किम, गोवा, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, और जम्मू व कश्मीर ऐसे राज्य हैं, जहां शत प्रतिशत वयस्क आबादी को टीका लग चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश के लगभग 94 करोड़ वयस्कों में से 32 प्रतिशत से अधिक वयस्कों को दोनों खुराक दी गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...