आज राजभवन में आयोजित एण्टी नक्सल टास्क फोर्स रायपुर द्वारा भारतीय सेना के गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं के सम्मान समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश के वीर जवानों और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जवानों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान को नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि सेना के जवानों ने देश के लिए ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन रक्षक जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी भूमिका निभाई और लाखों सैनिकों ने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहूति दी।
राज्यपाल ने देश के आंतरिक सुरक्षा में जवानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि नक्सली गतिविधियों में घायल जवानों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के साथ कई ऐसे अभियान हैं जिनमें वायु सेना के जवानों एवं अर्द्धसैनिक बलों का अमूल्य सहयोग छत्तीसगढ़ को मिल रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने देश-प्रदेश के सभी लोगों से संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया।
कर्नल सुदीप कुमार मिश्रा
राज्यपाल ने इस सम्मान समारोह में भारतीय सेना के वीर चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल प्राप्त सेना के 11 जवानों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। ग्रुप कैप्टन द्वय पंकज जायसवाल एवं मंजीत सिंह सिद्धू, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रनब कुमार लहरे, कर्नल सुदीप कुमार मिश्रा एवं एस.ई.पी. गणेश राम को सम्मानित किया।
साथ ही मरणोपरांत वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट राजीव पाण्डेय, एन. के. कौशल यादव, कार्पोरल निलेश नयन, लेफ्टिनेंट पंकज विक्रम, एस.ई.पी. सुरजीत सिंह एवं एस.ई.पी. बलराम ध्रुव के सम्मान में उनके परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही इस अवसर पर राज्यपाल ने मरणोपरांत वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवान की माता से उनका कुशलक्षेम पूछा एवं सैनिक कल्याण बोर्ड को सहायता देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव दीपक अग्रवाल, ब्रिगेडियर विग्नेश मोहंती, एण्टी नक्सल टास्क फोर्स के कमाण्डर सुरेश तिवारी एवं अधिकारी चेतन राउत, कपिल अरोरा, पी.के. तिवारी, राजेश, सैनिक कल्याण संचालनालय के निदेशक विवेक शर्मा उपस्थित थे।
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की चिंगनेर पंचायत में बन रहे एक स्कूल भवन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। निर्माणाधीन भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें काम की गुणवत्ता पर...
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
रायपुर। तपती गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद बन रही है। मौसम का रुख बदलने लगा है और सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...