Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी ने बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स से लौटे भारतीय दल से की मुलाकात, कहा-भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है - Ekhabri.com

पीएम मोदी ने बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स से लौटे भारतीय दल से की मुलाकात, कहा-भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतकर लौटे भारतीय दल का अभिनंदन करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है और अच्छे प्रदर्शन पर संतोष करके चुप नहीं बैठना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निवास स्थान पर भारतीय दल की मेजबानी की। भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिघम खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत 61 पदक जीते। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप सभी वहां मैच खेल रहे थे, लेकिन समय का अंतर होने के कारण देर रात तक आपके हर एक्शन पर देशवासियों की नजर थी। बहुत से लोग अलार्म लगाकर सोते थे कि आपके प्रदर्शन का अपडेट लेंगे।
खेलों के प्रति इस दिलचस्पी को बढ़ाने में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है और इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।’ नए खेलों में छोड़ रहे हैं अपनी छाप : उन्होंने कहा, ‘इस बार का हमारे प्रदर्शन का ईमानदार आकलन सिर्फ पदकों की संख्या से संभव नहीं है। हमारे कितने खिलाड़ी इस बार करीबी मैच खेलते नजर आए और यह भी किसी पदक से कम नहीं है। जो खेल हमारी ताकत रहे हैं उनको हम मजबूत कर रहे हैं। हम नए खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। हाकी में जिस प्रकार हम अपनी विरासत को फिर हासिल कर रहे हैं, उसके लिए मैं दोनों टीमों के प्रयास, मेहनत और मिजाज की सराहना करता हूं। पिछली बार की तुलना में इस बार हमने चार नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया। लान बाल से लेकर एथलेटिक्स तक अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है जिससे नए खेलों में युवाओं का रूझान बढ़ने वाला है। इसी तरह नए खेलों में प्रदर्शन सुधारते चलना है।’

Read Also  अक्तूबर में सबसे उच्च स्तर पर होगा कोरोना: बच्चों पर बड़ा खतरा

अब एशियाई खेल की करें तैयारी
उन्होंने कहा, ‘यह शुरूआत है और हम संतोष करके चुप बैठने वाले नहीं है। भारत के खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है। यह अच्छी बात है कि खेलों इंडिया और टाप्स के कई खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन इन प्रयासों को और तेज करना है। कोई भी प्रतिभा छूटनी नहीं चाहिए क्योंकि वह देश की संपदा है। अब आपके सामने एशियाई खेल हैं। आप जमकर तैयारी कीजिये। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप मार्गदर्शक के रूप में देश के युवाओं को प्रेरित करना
जारी रखें।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...