रायपुर। रविवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सिख समाज के नौंवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके शामिल हुईं। उन्होंने समारोह में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने सिख समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरू तेग बहादुर ने आजीवन धर्म एवं मयार्दा की रक्षा में तत्पर रहे। गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान देश की संस्कृति की गरिमा एवं उसके सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया है और आने वाली पीढ़ीयों को भी प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि विश्व भर में सिख समाज गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल कर समाज सेवा का पुनित कार्य कर रहा है। सिख समाज को उनके इस सेवा और त्याग के लिए धन्यवाद दिया। सुश्री उइके ने कहा कि जब-जब राष्ट्र को जरूरत पड़ी तो उसकी रक्षा में गुरुओं ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और शहादत से भी पीछे नहीं हटे। गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति की विशिष्टता है और इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हमारे देश ने गुरुओं के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति की है। धर्म गुरुओं के सामर्थ्य, त्याग, सेवा, बलिदान के विचारों ने न केवल अनुयायियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया है बल्कि समाज को भी नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता के आगे गुरु तेग बहादुर दीवार की तरह खड़े रहे। ऐसे महान बलिदानी और विचारक गुरु तेग बहादुर की वीरता को नमन करती हूं। उन्होंने दुनिया भर में फैले सिख समाज को कोरोना महामारी के कठिन परिस्थिति में दिए योगदान के लिए धन्यवाद दिया। सिख समाज सदैव हमें स्मरण कराता है कि मानव सेवा सर्वाेपरि है और इस कार्य में समाज के सभी धर्मों,जातियों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के हमेशा तत्परता से संलग्न रहना चाहिए। इस अवसर पर सिख समाज के महिलाओं ने राज्यपाल सुश्री उइके को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस समारोह में छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, निरंजन खनूजा, सुरेंद्र छाबड़ा, डी.एस.भामरा, अमरजीत सिंह चन्नी, सुरेंद्र कौर छाबड़ा, चरणजीत कौर छाबड़ा, सुरेंद्र कौर जुनेजा, सुरेंद्र कौर चावला एवं सिख समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 2, 2026 /
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...