Google Analytics Meta Pixel ग्राम पंचायत सचिव सीमा धुर्वे पर फर्जी बिल भुगतान का आरोप, अब तक नहीं हुई जांच - Ekhabri.com

ग्राम पंचायत सचिव सीमा धुर्वे पर फर्जी बिल भुगतान का आरोप, अब तक नहीं हुई जांच

-जिपं द्वारा जारी पत्र को जपं सीईओ ने नहीं दी तबज्जो, किया किनारे
मामला पुटपुटा पंचायत की शिकायत और जांच का

कवर्धा- जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को संरक्षण प्रदान करते हुए शिकायत के जांच में देरी की जा रही है, जिससे जिससे जिले में भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ  लोकसेवा गारंटी अधिनियम बनाया गया है तो उसे पालन करवाने वाले स्वयं पालन नहीं करते जिसका ताजा उदाहरण पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम पंचायत पुटपुटा का है। आवेदक द्वारा चौदहवें वित्त की राशि के दुरुपयोग को लेकर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी समक्ष दिनांक 20 जनवरी 2021 व जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के समक्ष  दिनांक 21 जनवरी 2021 को आवेदन किया, लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई जांच नहीं हुई है । आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत की सचिव सीमा  धुर्वे के द्वारा पंचायतीराज अधिनियम के सारे नियम कायदे को किनारे करते हुए सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया है ।
कार्यवाहक सरपंच के नाम पर बिल
पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम पंचायत पुटपुटा के पंचायत सचिव सीमा धुर्वे के द्वारा शासकीय राशि 14वें वित्त में गंभीर अनियमितता करते हुए राशि का बंदरबांट किया है जिसमें शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से राशि व्यय किया गया है। सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेज के अनुसार पंचायती राज अधिनियम के तहत पदेन पंचायत पदाधिकारी स्वयं के वाहन या वस्तुओं से ग्राम पंचायत के शासकीय रकम का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता, परंतु सचिव सीमा धुर्वे के द्वारा सभी नियमों की जानकारी होते हुए भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कार्यवाहक सरपंच श्रीराम पुसाम की पद अवधि में श्री राम पुसाम ट्रैक्टर्स बिल दिनांक 4 जून 2019 रकम 21000 का भुगतान किया गया है, जिसमें बिल नंबर, मोबाइल नंबर,  व बिल में हस्ताक्षर भी नहीं हैं, इससे साबित होता है कि बिल फर्जी एवं शासकीय राशि का गबन और बंदरबांट की सत्यता प्रमाणित होती है। इसी तरह बिल दिनांक 1 जून 2019 राशि 98500, बिल दिनांक 17 मई 2019 राशि 29700, बिल दिनांक 28 अगस्त 2019 राशि 6900 का भुगतान कार्यवाहक सरपंच श्री राम पुसाम को किया गया है जो कुल मिलाकर 156100  रुपये का होता है।
– ईंट रेत के नाम पर फर्जी भुगतान
सचिव सीमी धुर्वे के द्वारा धुर्वे सप्लायर के नाम पर ईंट-रेत का 100000 एक लाख रुपये का बिल दिनांक 16 मई 2019 को लगाया गया है जिसमें बिना नंबर, बिल दिनांक ही नहीं लिखा है व मोबाइल नंबर भी गलत है। दुकान एवं प्रोफाइल का पता बिल में दर्ज ही नहीं है, इसका सीधा सीधा मतलब है कि 100000 एक लाख रुपये का कम्प्यूटर से प्रिंट कर का फर्जी बिल बनाकर शासकीय राशि का  बंदरबांट सचिव सीमा धुर्वे के द्वारा किया गया है, यह कृत्य संगीन  वित्तीय अपराध की श्रेणी में आता है। सचिव सीमा धुर्वे की मनमानी व लापरवाही गंभीर है। इसी प्रकार सियाराम ट्रेंड्स के नाम से भी बिल दिनांक 29 दिसंबर 19 को 9999 का भुगतान किया गया है जिसमें बिल नंबर का उल्लेख ही नहीं है जिसे स्पष्ट होता है कि सीमा धुर्वे के द्वारा भयंकर आर्थिक अनियमितता की गई है। जांच में अनेक तथ्य और उजागर होने की संभावनाओं से इनकार नही किया जा सकता ।
जिला पंचायत के पत्र को जनपद सी ई ओ ने नहीं दी तबज्जो
आवेदक द्वारा सूचना के अधिकार से जानकारी प्राप्त करने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन के समक्ष 20 जनवरी व जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिनांक 21 जनवरी 21 को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन किया है। जिसके बदले जिला पंचायत से पत्र क्रमांक /170 /पंचा.स्था./ 2021 कबीरधाम , दिनांक 5 फरवरी 2021 को एक पत्र मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत पंडरिया को जारी किया गया है जिसमे बिंदुवार जांच करते हुए 7 दिवस के भीतर स्पष्ट अभिमत सहित जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा सके का उल्लेख है, लेकिन जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने अपने उच्चाधिकारि के पत्र को तबज्जो न देते हुए आठ माह में भी कोई कार्यवाही नहीं की, जो समझ से परे है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...