रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत बिसालपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में मानसून का तगड़ा सिस्टम बना हुआ है. इसके असर से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। वहीं रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरिया में भी भारी बारिश की संभावना है।
बेमेतरा में सबसे ज्यादा 113.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है. बेमेतरा में सबसे ज्यादा 113.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह सामान्य से 148 फीसदी ज्यादा है. जांजगीर-चांपा इलाके में 75 मिमी और बलरामपुर-रामानुजगंज के कुसमी में 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अब तक 65 फीसदी तक बारिश हुई है. अंबिकापुर और जगदलपुर में हल्की बारिश हुई है. वहीं बेमेतरा में 11, कुसमी में 8 और जैजैपुर में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. प्रतापपुर और मनोरा में 5 मिमी, वाड्रफनगर, सक्ती, सोनहट, चांपा, बोड़ला में 4 मिमी बारिश हुई है।
देरी से लौटेगा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून देरी से विदा होगा. छत्तीसगढ़ के ऊपर बने सिस्टम की वजह से सूबे के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर और कोरिया से लगे जिले में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...