रायपुर। कल से तीन दिनों तक राजधानी में उत्सव की धूम रहेगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। रायपुर का साइंस कॉलेज मैदान एक बार फिर से राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयार हो रहा है। 01 से 03 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
यहां मुख्य मंच पर राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। वहीं साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल और व्यावसायिक स्टॉल लगेंगे तो दूसरी ओर फूड जोन भी बनाया जा रहा है। स्टॉल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कलाकार पहुंचने लगे हैं।
गौरतलब है कि 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से पृथक कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया है। राज्य गठन को 22 वर्ष पूर्ण होने को है। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी भव्य स्तर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत नौ देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की विविधतापूर्ण संस्कृति, परंपरा और लोककला देखने को मिलेगी।
दिखेगी विकास गाथा की झांकी
राज्योत्सव के मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की विकास गाथा की झांकी के साथ ही पिछले पौने चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए लागू योजनाओं और किए गए कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल, शिल्पग्राम में 40 स्टॉल, फूड जोन में 24 स्टॉल, थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल, 40 व्यावसायिक स्टॉल बनाए जा रहे हैं। शिल्पग्राम और फूड जोन भी उनके आकर्षण का केंद्र होंगे।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...