रायपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर 555 हेक्टेयर में विकसित की गई है सफारी
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेशवासियों को ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के रूप में एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिली।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नेचर सफारी का लोकार्पण किया। वन विभाग द्वारा राजधानी रायपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर स्थित मोहरेंगा वन क्षेत्र में 555.850 हेक्टेयर में यह उत्कृष्ट नेचर सफारी विकसित की गई है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी विश्वव्यापी समस्या से निजात पाने के लिए प्रकृति को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्होंने वन विभाग द्वारा विकसित नेचर सफारी मोहरेंगा की सराहना की और इसे वन्यप्राणी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण सहित पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को प्रकृति, वन्यप्राणी, जैव-विविधता और आदिवासी समाज से बहुत लगाव था। उनकी जयंती पर राजधानी के समीप इंदिरा प्रियदर्शनी नेचर सफारी मोहरेंगा के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नेचर सफारी- मोहरेंगा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वनों की सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि ’इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ के विकास से राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इससे वन्यप्राणियों के संरक्षण में भी सहूलियत होगी।
क्या देखने को है
नेचर सफारी मोहरेंगा में हरे-भरे वनों में साजा, खैर, तेंदू, सेमहा, चार, बेल, धावड़ा, आंवला, बरगद, इमली, महुंआ, अर्जुन और बांस प्रजातियों के वृक्ष विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए चार तालाब निर्मित किए गए हैं। साथ ही नेचर सफारी में चार मंजिला वॉच टावर, पैगोडा, बायोडायवर्सिटी हॉल और भव्य प्रवेश द्वार के साथ पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सफारी के भ्रमण के लिए जिप्सी की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है, जिसमें पर्यटक नेचर सफारी का आनंद ले सकेंगे। नेचर सफारी के जंगल में पर्यटक प्राकृतिक परिवेश में 30 से 40 प्रजातियों के पक्षियों सहित चीतल, जंगली सुअर, खरगोश, सियार, लोमड़ी, बन्दर, नेवला, अजगर आदि वन्यप्राणियों, को देख सकेंगे। इस सफारी में औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक अनिता शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक अनूपनाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...