छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को करेंगे शुभारंभ

  • देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों की होगी प्रस्तुति 
  • सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक  स्वरूप की मिलेगी झलक 
  • हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ में करेंगे भगवान श्रीराम की महिमा का बखान 
  • रामकथा की बहेगी भावधारा 
  • रामायण मंडलियों के मध्य होगी अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता
  • लोक गायक दिलीप षड़ंगी महोत्सव में करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 01 जून को अपरान्ह 3 बजे रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इसका शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट्रीय-वैश्विक स्वरूपों की झलक देखने को मिलेगी। रामायण के अरण्य काण्ड पर रामायण दलों की प्रतियोगिता प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे। रामलीला मैदान में तीन दिनों तक रामकथा की अविरल भावधारा बहेगी। इस राष्ट्रीय महोत्सव में केरल, कर्नाटक, ओड़िसा, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखण्ड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रामायण दल शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपनी विशेष प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ से भगवान श्रीराम की महिमा का बखान करेंगे।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पंडितों, पुरोहितों और स्थानीय कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ में  आमंत्रित विदेशी तथा अन्तर्राज्यीय कलाकारों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा। ‘‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘‘ के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री प्रकाश नायक, श्री चक्रधर सिंह, जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, नगर पालिक निगम की महापौर जानकी काटजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
प्रथम दिवस का आकर्षण: कंबोडिया के रामायण दल की प्रस्तुति 
आयोजन के प्रथम दिवस दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक जसगीत गायक देवेश शर्मा प्रस्तुति देंगे। शाम 4.30 बजे से 5 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 5.15 बजे अन्तर्राज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। भजन संध्या में रात्रि 7.30 बजे से 9 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार सण्मुख प्रिया (इंडिययन आइडल) तथा रात्रि 9 बजे से 10.30 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार शरद शर्मा (सा रे गा मा) द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
दूसरे दिन का आकर्षण : बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति 
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन का मंचीय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में दोपहर 2.15 बजे हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा तथा दोपहर 2.30 से रात्रि 8.30 बजे तक आयोजित अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता में 8 राज्यों झारखण्ड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओड़िसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। भजन संध्या में रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक लखबीर सिंह लक्खा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
तीसरे दिन का आकर्षण : इंडोनेशिया के रामायण दल की प्रस्तुति 
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्य केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6.30 बजे 7 बजे तक केलो महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह की बहनें गोबर निर्मित दिये से दीपदान करेंगी। रात्रि 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन समारोह रात्रि 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता दलों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी कलाकारों और प्रतियोगिता के निर्णायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेता दलों और विदेशी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8.30 बजे से 9 बजे तक इंडोनेशिया के दल की प्रस्तुति होगी। भजन संध्या में रात्रि 9 बजे से 9.30 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार मैथिली ठाकुर तथा 9.30 बजे से 10 बजे तक ख्यातिप्राप्त राष्ट्रीय कलाकार कुमार विश्वास द्वारा ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ की प्रस्तुति दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के लोक गायक श्री दिलीप षड़ंगी अपनी टीम के साथ महोत्सव के तीनों दिन हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके साथ ही साथ प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *