- मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी की अपील
- आम लोगों में जनजागरूकता की अभिनव पहल
- शपथ कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक
- वाट्सअप नम्बर 7415781776, 7415796619 या 9109028361 पर भेज सकते हैं अपना फोटो-वीडियो
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अभिनव पहल करते हुए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत यह शपथ कार्यक्रम एक जून 2023 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए प्रदेशवासियो से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पब्लिक एवं प्राईवेट सेक्टर के उद्योगों से जुड़े हुए लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वसहायता समूह के सदस्यों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विश्व कीर्तिमान का हिस्सा बनें। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से किए जा रहे इस शपथ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि पूरे देश से लोग जुड़ेगें।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों ने लोगों से अपनी शपथ की फोटो और वीडियो भेजने के लिए वाट्सअप नंबर जारी किया है। शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका फोटो या वीडियो वाट्सअप नम्बर 7415781776, 7415796619 या 9109028361 पर एक जून को सुबह 08ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक भेजी जा सकेगी। यदि शपथ समूह में की जाती है उसका एक प्रमाण-पत्र कि कितने व्यक्तियों ने शपथ ली है, इसे भी वाट्सअप में शामिल किया जाना होगा। शपथ इस प्रकार से लेना है- ‘‘मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा, मैं यह भी वचन देता हूं कि अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा।’’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...