Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री के हाथों नगर निगम रिसाली के नवीन कार्यालय भवन का भव्य शुभारंभ - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री के हाथों नगर निगम रिसाली के नवीन कार्यालय भवन का भव्य शुभारंभ

रायपुर। दुर्ग के रिसाली के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम के नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में 12 करोड़ 74 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 59 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार भी सौंपे। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री और वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे।
30 बिस्तर अस्पताल तत्काल आरंभ करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रिसाली निगम में 30 बिस्तर अस्पताल तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को 100 बिस्तर तक विस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही रिसाली में आउटडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने उद्यान निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी और तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य की भी घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि रिसाली निगम की जरूरतों के अनुरूप नागरिकों के साथ मिलकर उनका फीडबैक लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी तथा कार्य आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां पर सभी जरूरत जैसे अस्पताल, महाविद्यालय सामुदायिक भवन आदि सभी आवश्यकताओं के संबंध में विकास का खाका तैयार किया जा रहा है, रिसाली निगम में जिस तरह से भी मांगे आएंगी उनका परीक्षण कर उन्हें तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।
केंद्र के समान राज्य सरकार भी किसानों को रही सम्मान निधि
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार किसानों को सम्मान निधि प्रदान करती है उसी प्रकार राज्य सरकार भी किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रोत्साहन देती है। इस प्रकार से किसानों को दिए गए प्रोत्साहन से व्यापक रूप से कृषि की वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ओडिशा में और तेलंगाना में भी वहां की सरकारें किसानों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करती हैं जिनके माध्यम से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल पाता है। उसी तरह से छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान किसान न्याय योजना भी है। देश में कृषि को बढ़ावा देने ऐसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में कोरोना के चलते बारदानों की कमी हुई क्योंकि जूट मिलें बंद थी हमने केंद्र सरकार से लगभग साढ़े तीन लाख गठान मांगे लेकिन हमें केवल अभी तक एक लाख पांच हजार गठान मिल पाए हैं।
काफी हद तक बारदानों का संकट दूर
किसानों को बारदानों की कमी ना हो इसके लिए हमने राइस मिलर्स से बारदाने खरीदें, पीडीएस शॉप से बारदाने लिए। किसानों से अपील की कि वे बारदाने लाए और हमें खुशी है कि काफी हद तक बारदानों का संकट दूर हो सका। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसानों को धान खरीदी की व्यवस्था उचित तरीके से मिल सके इसके लिए सोसायटी की संख्या में काफी बढ़ोतरी सरकार ने की। किसानों का संतोष सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बस्तर गया, वहां के किसान कोदो-कुटकी उपजाते हैं। इनके उत्पादकों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए समर्थन मूल्य घोषित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के स्वामी विवेकानंद का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और इस शुभ अवसर पर नगर निगम के कार्यालय का शुभारंभ हुआ है स्वामी विवेकानंद जी ने अपने जीवन के 2 वर्ष छत्तीसगढ़ में गुजारे थे यह समय हमारे लिए भी अमूल्य रहा है। यह पल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने वाले रहे हैं।
राज्य में किसानों की स्थिति में सुधार हुआ: अकबर
इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों के हित में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की सभी योजनाएं चाहे वह कर्ज माफी की योजना हो या 2500 रुपये में धान खरीदी हो। इनसे राज्य में किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है। नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ और इससे संपूर्ण अर्थ व्यवस्था सुधरी।
हमने रिसाली नगर निगम में संपूर्ण विकास का खाका खींचा है: साहू
इस मौके पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के समक्ष रिसाली नगर निगम का प्रस्ताव रखा था, हमने मुख्यमंत्री को कहा था कि छोटे निकायों में विकास की अधिक संभावनाएं होती हैं। मुख्यमंत्री ने इसे शीघ्र स्वीकृति दी और आज सुंदर अवसर है कि हम रिसाली नगर निगम के नए कार्यालय में प्रवेश कर रहे हैं हमने रिसाली नगर निगम में संपूर्ण विकास का खाका खींचा है, चाहे अस्पताल की बात हो, चाहे महाविद्यालय की बात हो, आईटीआई की बात हो, पालीटेक्निक कालेज की बात हो या आॅडिटोरियम की बात हो। हमने सभी कार्यों का खाका तैयार किया है और मुख्यमंत्री ने हमें कहा है कि आप विकास का खाका तैयार कीजिए और हम हर संभव मदद करेंगे।
रिसाली निगम के विकास के लिए 50 करोड़ की योजनाएं आरंभ
इस मौके पर नगरी प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि हमने रिसाली निगम के विकास के लिए 50 करोड़ की योजनाएं आरंभ की है जिससे अधोसंरचना का कार्य हो रहा है, भविष्य में भी रिसाली निगम को आगे बढ़ाने के लिए नगरी प्रशासन विभाग निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे पौनी पसारी योजना हो, चाहे मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना हो, चाहे दाई दीदी क्लीनिक योजना हो, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना हो। प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं में इजाफा हुआ है। इस मौके पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा तथा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...