लेफ्टिनेंट चिन्मय ठाकुर कवर्धा पहुंचे तो कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों और भोरमदेव शक्कर कारखाना के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। दरअसल, भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले हैं। इसमें कबीरधाम जिले से चिन्मय ठाकुर भी लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुए हैं।

भारतीय सैन्य आकदमी आईएमए की पासिंग आउट परेड के बाद 373 कैडेट्स 10 जून को सेना में अधिकारी बने हैं। इसमें से 42 कैडेट्स 7 मित्र राष्ट्रों के हैं। जहां भारतीय सेना को 331 जांबाज अफसर मिले हैं। इसमें से एक कैडेट्स कबीरधाम के हैं, जो अफसर के तौर पर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बने हैं। चिन्मय ने पूरे कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया हैं।










