वाट्सएप यूजर्स के लिए हमेशा नए फीचर लाता रहता है। इस बार यूजर्स के लिए वाट्सएप कम्युनिटीज फीचर लेकर आई है। यह नया फीचर ग्रुप चैटिंग के अनुभवों को बदल देगा। वाट्सएप का यह अपडेट बीटा वर्जन 2.22.19.3 के लिए रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि कंपनी इसको कुछ सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर रही है। इसकी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा।
नए कम्युनिटी फीचर का फायदा यह है कि आप 10 ग्रुप को मिलाकर एक कम्युनिटी बना सकेंगे और उसके बाद एक कम्युनिटी के जरिए आप सभी (10) ग्रुप में किसी मैसेज को एक साथ भेज सकेंगे। वाट्सएप का यह कम्युनिटी फीचर स्कूल, कल्ब और किसी संस्था के लिए काफी मददगार साबित होगा। सभी कम्युनिटी का एक डिस्क्रिप्शन होगा जिसे सभी यूजर्स देख सकेंगे।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि कम्युनिटी में जुड़ा सदस्य कम्युनिटी के ग्रुप के सदस्य का फोन नंबर नहीं देख सकेंगे, हालांकि एडमिन के पास यह अधिकार होगा। ग्रुप एडमिन के पास कम्युनिटी का पूरा कंट्रोल होगा। वाट्सएप ग्रुप की तरह कम्युनिटी का भी एक एडमिन होगा जो कि यह तय करेगा कि किस ग्रुप में कौन मैसेज करेगा और कौन नहीं। इसके अलावा अगर कोई सदस्य कम्युनिटी को छोड़ता है तो वह उस कम्युनिटी के साथ लिंक अन्य ग्रुप को भी नहीं देख पाएगा। कम्युनिटी फीचर का उददेश्य कई तरह के ग्रुप को एक साथ लाने का है। आमतौर पर एक यूजर्स के पास कम-से-कम पांच ग्रुप होते हैं।
कम्युनिटी फीचर के आने के बाद इन ग्रुप्स को एक साथ मैनेज करने में आसानी होगी। कम्युनिटी फीचर एक तरह से ब्रॉडकास्ट जैसा ही होगा। कम्युनिटी में शामिल यूजर्स के पास अब्यूज को रिपोर्ट करने, अकाउंट की शिकायत करने और कम्युनिटी छोड़ने का विकल्प होगा। मैसेज और ग्रुप की तरह ही कम्युनिटी भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...