Google Analytics Meta Pixel मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी - Ekhabri.com

मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी

पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश, संबंधित अधिकारियों से मोबाइल से संपर्क में रहेंगे कर्मचारी
रायपुर । राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय (महानदी भवन) और विभागाध्यक्ष कार्यालयों (इंद्रावती भवन) के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को अपने संबंधित अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहने कहा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने 10 जनवरी को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय और विभागाध्यक्ष भवन में एक तिहाई कर्मचारियों से कार्यालय संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दोनों भवनों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज राज्य शासन के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को परिपत्र जारी कर वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिपत्र में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना के फैलाव की स्थिति को देखते हुए कोविड-19 से संबंधित असुविधा होने पर भारसाधक सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने निवास से वर्क फ्रॉम होम से कार्य कर सकेंगे। रोस्टर के अनुसार जिन कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं है, वे भी वर्क फ्रॉम होम से कार्य कर सकेंगे। साथ ही ऐसे अधिकारी जिन्हें कोविड-19 से संबंधित ऐसी कोई असुविधा हो जिससे वे कार्यालय आने में असमर्थ हों, तो वे भी वर्क फ्रॉम होम कर सकेगें। सामान्य प्रशासन विभाग ने तात्कालिक महत्व की विभागीय नस्तियों को पृथक कर लेने के निर्देश दिए हैं जिससे समय-सीमा के भीतर उन पर आवश्यक कार्यवाही किया जा सके।
बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश
राज्य शासन ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने और मोबाइल के माध्यम से हमेशा संबंधित अधिकारियों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर मंत्रालय या संचालनालय में भी कार्य निष्पादन के लिए बुलाया जा सकेगा। सभी भारसाधक सचिवों को अपने-अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस व्यवस्था से अवगत कराने कहा गया है, ताकि महत्वपूर्ण कार्य बाधित न हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...