Google Analytics Meta Pixel देश की संपत्ति बेचना ही गुजरात मॉडल : भूपेश बघेल - Ekhabri.com

देश की संपत्ति बेचना ही गुजरात मॉडल : भूपेश बघेल

-प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए भूपेश
शशि थरूर, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पहुंचे

रायपुर। कांग्रेस के अनुुषांगिक संगठन ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का पांचवां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को रायपुर में शुरू हो गया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रोफेशनल कांग्रेस का सम्मेलन यहां हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष शशि थरूर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आदि ने सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश देख रहा है कि गुजरात मॉडल का क्या हश्र हुआ है। आज 9 साल बाद कोई गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं करता। हम अब आज गुजरात मॉडल को भोग रहे हैं। देश में महंगाई, गरीबी, भुखमरी बढ़ रही है। इसके उलट हमारी सरकार ने न्यूनतम आय और न्यूनतम आवश्यकता पर जोर दिया। यदि आप सीधे आम आदमी के पास पैसा ट्रांसफर कर देते हैं तो वह पैसा खर्च करेगा, उपभोक्ता के रूप में। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की संपत्ति को लगातार बेचना ही शायद गुजरात मॉडल है और सबको रोजगार देना छत्तीसगढ़ मॉडल है।

मैं लोगों की छत्तीसगढ़ की मिसाल देता हूं: शशि थरूर

राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सांसद शशि थरूर ने कहा, जब हमें दिल्ली जैसी जगहों में लोग पूछते हैं कि आपकी सरकार आएगी तो किस तरह का काम करेंगे, मैं उन्हें गर्व से छत्तीसगढ़ की मिसाल देता हूं। जिस तरह छत्तीसगढ़ में विकास और बदलाव हो रहे हैं, हम पूरे देश में यह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के लिए के जिस तरह से कल्याणकारी योजनाएं बनाईं हैं, वह एक मिसाल है। हमें आमजन की जरूरतों को समझकर उनके लिए काम करना है, छत्तीसगढ़ में यही हुआ है। थरूर ने कहा कि हमें संख्या से ज्यादा गुणवत्ता पर केंद्रित होकर काम करना है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के लिए हर राज्य में समर्पित सदस्य बनाने हैं, जो हमारी संस्कृति, परंपरा के प्रति समर्पित रहकर उस आगे ले जाने का काम करें। उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के प्रभारी सचिव चंदन यादव, राजीव अरोरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रोफेशन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षतिज चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन का समापन रविवार को होगा।

Read Also  कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व PCCF राकेश चतुर्वेदी BJP में हुए शामिल…

भाजपा मजाक बनाती है, लेकिन यहां लोगों के चेहरे पर खुशी है

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, भाजपा वाले हमारा मजाक बनाते हैं कि 75 लाख क्विंटल गोबर से हमने 20 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया। यहां के लोगों के चेहरे पर जो खुशी है, आत्मविश्वास है, गर्व है, यह अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गांवों में उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बना रहे हैं। हमने सी-मार्ट शुरू किया है, जहां स्थानीय स्तर पर बनाए जा रहे 600 से ज्यादा प्रोडक्ट को बेचा जा रहा है। नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में जाने का हमारा प्रयास जारी है। छत्तीसगढ़ मॉडल, हम सबका मॉडल है। जो हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जोड़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...