गाजा में इजराइली बंधकों के शव मिलने के बाद हमास ने इजराइल के लिए चेतावनी जारी की है। हमास ने कहा है कि अगर इजराइल की सेना ने उनपर दबाव बनाना बंद नहीं किया तो वे बंधकों को ताबूतों में रखकर इजराइल भेजेंगे। हमास ने धमकी देते हुए कहा कि वह इसके लिए अपने लड़ाकों में आदेश भी दे चुका है।
दरअसल, 31 अगस्त को इजराइल को गाजा में हमास की सुरंगों में 6 बंधकों के शव मिले थे। इजराइली सेना IDF ने बताया था कि सैनिकों के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले ही हमास ने इन बंधकों को बर्बरता के साथ मार डाला। IDF ने बताया था कि उन्हें इलाके में 6 बंधकों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इस वजह से सेना बहुत ही सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही थी। इस बीच उन्हें हमास की एक सुरंग का पता चला। यहां छानबीन के दौरान बंधकों के शव बरामद हुए।
हमास ने इजराइल के कुल 251 नागरिकों को बंधक बनाया था। इनमें से 97 अब भी हमास की कैद में हैं। 105 बंधकों को पिछले साल नवंबर में हुए सीजफायर में रिहा कर दिया गया था। वहीं करीब 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
कासिम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबु उबैदा ने कहा कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू बिना समझौते के सैन्य दबाव बनाकर बंधकों को छुड़ाने की कोशिश करेंगे, तो हम उन्हें ताबूत में रखकर लौटाएंगे। अब फैसला परिजनों के हाथ में है कि वे बंधकों की जिंदा वापस चाहते हैं या उनके शव।
हमास ने कहा कि बंधकों की मौत के लिए नेतन्याहू और उनकी सेना जिम्मेदार है। वहीं नेतन्याहू ने कहा है कि हमास की सुरंगों में जिन 6 बंधकों के शव मिले थे, उन्हें पीछे से सिर पर गोली मारी गई थी। इजराइली PM ने बंधकों को जीवित वापस लाने में सफल न होने पर देश से माफी मांगी।
उन्होंने कहा, “हम बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन विफल हो गए। हमास को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।” वहीं हमास के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि उन बंधकों की मौत इजराइल की एयरस्ट्राइक में हुई थी। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि नेतन्याहू बंधकों को छुड़वाने के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...