रायपुर, 26 दिसंबर 2024:सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, योजनाओं और इतिहास से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके कविता संग्रह का वाचन किया गया। उनके हिंदी में संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए ऐतिहासिक भाषण और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके योगदान को भी स्मरण किया गया।
युवाओं का उत्साह और सक्रियता
नालंदा परिसर में आयोजित इस इवेंट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना और कृषक उन्नति योजना के बारे में पूछे गए सवालों का सही जवाब देकर आकर्षक उपहार और डिस्काउंट वाउचर जीते।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक कला, खान-पान, खनिज, और गौरवशाली इतिहास से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को बिहान के उत्पाद और लाइब्रेरी के मासिक शुल्क में 50% छूट जैसे वाउचर प्रदान किए गए, जिससे उनका उत्साह बढ़ा।
खुशहाल एक साल इवेंट की छठवीं कड़ी
यह आयोजन ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट की छठवीं कड़ी थी। इससे पहले भी रायपुर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नालंदा परिसर में आयोजित इस बार के आयोजन में हल्के-फुल्के माहौल और रचनात्मक गतिविधियों ने युवाओं को अधिक सक्रिय बनाया।
मनोरंजन और ज्ञान का संगम
कार्यक्रम ने न केवल युवाओं को ज्ञानवर्धक जानकारी दी, बल्कि उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी रूबरू कराया। हल्के-फुल्के वातावरण में युवाओं ने अपनी झिझक दूर की और पूरी उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...